PM Modi birthday: सीएम योगी ने काशी में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, प्रसाद के तौर पर बांटे 74 किलो के लड्डू

PM Modi birthday in Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को उनका 74 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही काशी के लोगों ने अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

इसके अलावा अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों के बीच प्रसाद के रूप में 74 किलो लड्डू भी बांटे।

PM Modi s birthday in Kashi

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर हवन कर नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके अलावा उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन भी किए।

वाराणसी के इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में योजित विश्वकर्मा जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2024 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साकार होते परिदृष्य का खाका खींचते हुए कहा कि विगत 10 वर्षो में लोगो ने बदलते आधुनिक भारत को देखा है।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2014 के बाद आपने बदलती हुई काशी को देखा है। जैसे काशी बदली है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी बदलाव आया है और ऐसे ही देश में भी बदलाव आया है। याद करिए 2014 से पहले कैसा भारत था?

2014 के पहले अराजकता चरण पर थी और देश की सुरक्षा खतरे में थी। लोगों में विश्वास का नितांत अभाव था देश में आतंकवाद अलगाववाद उग्रवाद एवं नक्सलवाद चरम पर था भ्रष्टाचार तत्कालीन सरकार की पहचान बन चुकी थी। देश की सुरक्षा खतरे में थी युवा बेरोजगार था व्यवसाय अस्त-व्यस्त थे सर्वथा अभाव था।

भारत दुनिया के अंदर अग्रणी राष्ट्र में नहीं, बल्कि पीछे के पंक्ति में तमाशबीन देशो के साथ खड़ा होता था। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाता था, इंफ्रास्ट्रक्चर देश का खराब था। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की बात तो दूर बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थी।

आगे उन्होंने कहा कि आज हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम सभी ने विगत 10 वर्षों में बदलते भारत को देखा है। आज देश के पास अपना इंफ्रास्ट्रक्चर है। हाईवे, एक्सप्रेसवे, वॉटरवे, एयरवे के साथ ही गांव की बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

गांव में अच्छी सड़के बना रही है, गरीबों के आवास बनाए जा रहे हैं, लोगों को निःशुल्क शौचालय मिल रहे हैं, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन मिल रहे हैं तथा बच्चों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन भी दिए जा रहे है। आज विकास भी है, लोक कल्याण भी है और आस्था का सम्मान भी है। उन्होंने मौजूद लोगों से सवाल किया कि क्या कोई सोचता था कि विश्वनाथ धाम इतना भब्‍य बनेगा।

आज के 10 वर्ष पूर्व क्या कोई सोचता था कि काशी की एयर कनेक्टिविटी ऐसी होगी। काशी में वाटर कनेक्टिविटी होगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। आज के 10 साल पहले काशी की सड़के फोरलेन बनेगी यह एक कल्पना थी।

यहां की गंगा घाटे इतनी सुंदर होंगे लोग सोचे भी नहीं थे। यह कोई सोचता था कि यहां के मठ और मंदिरों की व्यवस्था इतना सुंदर होगा। उन्होंने कहा कि आज के 10 वर्ष पूर्व क्या कोई सोचता था कि प्रयागराज का कुंभ इतना भव्य एवं दिव्य होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+