मुंह बांधकर हॉस्पिटल में आया नाबालिग फिर चोरी कर ले गया मोबाइल और पर्स, देखिए सीसीटीवी फुटेज

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में एक 12 वर्षीय नाबलिग की करतूत ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। दरसअल वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा में प्रकाश हॉस्पिटल में 31 जुलाई की रात एक मरीज का मोबाइल और पर्स चोरी हो गया था। सुबह हुई तो मरीज ने इनकी शिकायत भी हॉस्पिटल प्रबंधन को दर्ज कराई। ऐसे में जब निजी हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने मुंह पर कपड़ा बांधे लड़के को पहचानने की कोशिश हुई तो उसकी शिनाख्त हुई।

CCTV shows how boy theft mobile and purse from hospital

यह लड़का हॉस्पिटल के पास के मिठाई की दुकान का है जिसकी उम्र अभी 12 वर्ष है। यही वजह है कि अस्पताल में किसी ने रोका नहीं और उसने इसी का फायदा उठाते हुए हॉस्पिटल में देर रात घुसा और वार्ड में जाकर एक मरीज का मोबाइल फोन और पर्स लेकर निकल गया। इस मामले पर एसपी ग्रामीण ने बताया कि लड़का नाबालिग है और मूक-बधिर भी है जिसके कारण हॉस्पिटल की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई, अलबत्ता लोगों ने आपस में इस मामले पर सेटलमेंट कर लिया।

दरअसल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हाइवे पर प्रकाश हॉस्पिटल के करीब में एक मिठाई की दुकान पर यह नाबालिग लड़का काम करता था। ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि आरोपी नाबालिग लड़का जिला पंचायत सदस्य का बेटा है। वहीं इस मामले पर एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि घटना 31 जुलाई के रात करीब 3 बजे की है, जब प्रकाश हॉस्पिटल में एक नाबालिग लड़के ने वार्ड में जाकर मरीज का मोबाइल और उसके पर्स उठा लिया। इस मामले पर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। अलबत्ता डॉक्टर ने लड़के की खुद शिनाख्त करते हुए उससे मोबाइल और पैसा वापस लेकर मरीज को दे दिया जिसके बाद अब लड़के की नाबालिग होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन, उसकी काउंसलिंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+