UP News: वाराणसी की युवती का पंजाब ले जाकर धर्मांतरण, पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Varanasi Girl Conversion: पंजाब में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कई राज्यों में कठोर कानून बनाने के बाद भी धर्म परिवर्तन के कई चौंकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।
वाराणसी की युवती को धर्मांतरण के लिए पंजाब ले जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वाराणसी के शिवपुर थाना इलाके की युवती को धर्मांतरण के लिए पंजाब ले जाने की बात सामने आई है। पंजाब से वापस लौटी युवती के परिजनों ने अब शिवपुर थाने पर पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि पंजाब अब धर्मांतरण का नया अड्डा बन चुका है। पंजाब के बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, मजीठा, अजनाला, अमृतसर समेत कई ग्रामीण इलाकों से धर्मांतरण की बहुत ज्यादा खबरें आ रही हैं।
दावा किया जा रहा है कि ईसाई मिशनरियां प्रलोभन देकर यहां बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन करा रही है।
यूपी: जौनपुर में 5 लोग गिरफ्तार
यूपी के जौनपुर में पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव में हाल ही में 15 अगस्त की दलित बस्ती में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। गांव प्रधान की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications