ये कैसा चमत्कार, हर-हर महादेव के नारे से हो रहा कैंसर मरीजों का उपचार, जानिए क्या है हकीकत?
आधुनिकता के इस दौर में चमत्कार पर बहुत कम लोग यकीन करते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि वाराणसी के आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के चिकित्सकों द्वारा माउथ कैंसर की सर्जरी के बाद मरीज को जल्दी रिकवर करने के लिए ऐसी पद्धति अपनाई जा रही है जिसे देखकर और सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, आईएमएस बीएचयू के डेंटल सर्जरी के डॉक्टर्स द्वारा माउथ कैंसर के मरीजों को सर्जरी के बाद हर हर महादेव का नारा लगाने के लिए कहा जा रहा है। हर हर महादेव का नारा लगाने से मरीज जल्दी रिकवर हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि करीब 300 मरीज के ऊपर ट्रायल किया गया जो सफल रहा।

दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अखिलेश सिंह द्वारा बताया गया कि जब भी माउथ कैंसर से ग्रसित मरीज की सर्जरी की जाती है तो मरीज के चेस्ट के समीप से मसल्स काटकर उनके चेहरे पर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से मरीज के हाथ का मूवमेंट बंद हो जाता है।
सर्जरी किए जाने के बाद हाथ के मूवमेंट को बनाए रखने के लिए मरीज को हर-हर महादेव का उद्घोष करने के लिए कहा जाता है। ऐसा करने से मरीज धीरे-धीरे अपने हाथ को उठाते हैं और उनके हाथ का मूवमेंट पहले की तरह होने लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि 300 मरीजों पर इसका ट्रायल किया गया था।
उन्होंने यह भी बताया कि फिजियोथैरेपी एक ऐसी विधा है जिसे करने में लोगों को काफी मेहनत नहीं करनी पड़ती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि काशी के लोगों द्वारा पूजा पाठ और दर्शन के समय अक्सर हर हर महादेव का नारा लगाया जाता है। ऐसे में हर हर महादेव का उद्घोष करने से उनका काफी राहत मिल रही है। इस थैरेपी से मरिज जल्दी रिकवर हो जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications