IIT BHU में कैंपस सेलेक्शन, 10 छात्रों को 1 करोड़ का पैकेज, 89 कंपनियों ने 170 छात्रों को दिया जॉब ऑफर
IIT BHU Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में कैंपस सेलेक्शन के पहले दिन का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया। कैंपस सलेक्शन में खास बात यह रही कि पहले ही दिन 10 स्टूडेंट को एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला। इस सलेक्शन में 89 कंपनियों ने 170 छात्रों को जॉब ऑफर की।
हालांकि, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने अभी तक चयनित छात्रों के विभाग या अन्य विवरण उपलब्ध नहीं कराए हैं। यह भी बता दें कि एक ही दिन में कैंपस सेलेक्शन के तहत इतने छात्रों का चयन संस्थान में प्लेसमेंट का अब तक का रिकॉर्ड बन गया है।

यह भी उम्मीद है कि आईआईटी बीएचयू को फ्री प्लेसमेंट में मिले 1.65 करोड़ के पैकेज से भी ज्यादा पैकेज मिलेंगे। अभी तक आईआईटी बीएचयू में सबसे ज्यादा पैकेज 1.65 करोड़ और सबसे कम पैकेज 35 लाख रहा है। प्लेसमेंट का साक्षात्कार आगामी 8 दिसंबर तक चलेगा।
दरअसल, आईआईटी बीएचयू में कैंपस ड्राइव 30 नवंबर की रात से शुरू हुई थी। शुरुआत दौरान पहला स्लॉट रात 12:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक चला। इसके बाद दूसरा स्लॉट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला। ड्राइव पूरी होने पर 160 कंपनियों से 432 जॉब ऑफर मिले।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रोफेसर सुशांत श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि 300 से अधिक कंपनियों के इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 1506 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से करीब 90 फीसदी यानी 1350 छात्रों को नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्लेसमेंट में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को जॉब ऑफर मिले इसका भी प्रयास किया जा रहा है।
पहले दिन डाटाब्रिक्स, प्लूटस रिसर्च, स्क्वायरप्वाइंट, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, हार्नेस, एक्यूआर कैपिटल, ओरेकल, ओला, थॉटस्पॉट, फ्लिपकार्ट, हाईलैब्स, वेल्सफार्गो, ट्रिलॉजी, पेस स्टॉक, पेस स्टॉक, न्यूटैनिक्स आदि कंपनियों ने साक्षात्कार आयोजित किए।
पिछले साल की बात करें तो पिछले साल प्लेसमेंट के पहले दिन 77 कंपनियों ने 353 छात्रों को पेड इंटर्नशिप ऑफर की थी। 68 कंपनियों से 307 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले थे। पहले दिन 55 कंपनियों ने दो स्लॉट में 158 छात्रों को जॉब ऑफर की थी।












Click it and Unblock the Notifications