BHU की छात्रा के साथ छेड़खानी, छठ पूजा देखकर वापस लौटते समय बस चालक ने किया Bad Touch
बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय BHU में छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में आईआईटी बीएचयू कैंपस में छात्रा के साथ सामूहिक गैंगरेप का मामला सामने आया था जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा जमकर धरना प्रदर्शन किया गया था।
अभी वह मामला ठंडा नहीं हुआ था तब तक मंगलवार को पुणे बीएचयू के बीकॉम के छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस चालक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। इस मामले में छात्रा द्वारा के प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की गई।

छात्रा द्वारा शिकायत किए जाने के बाद मामले को संज्ञान में लेकर बस चालक को तत्काल नौकरी से निकाल दिया गया। वही इस मामले में पीड़िता का बयान दर्ज करके जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। हालांकि मामले में अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
दरअसल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा 19 नवंबर की रात में अपनी क्लास पूरी करने के बाद कैंपस में चलने वाली बस में बैठी थी। बताया जा रहा है की छात्रा को छठ पूजा देखने जाना था लेकिन 2 किलोमीटर दूरी होने के चलते पैदल जाने में वह असमर्थ थी।
ऐसे में उसने जाने की इच्छा जताई तो बस चालक उसे अपनी बाइक पर बैठकर छठ पूजा दिखाने के लिए लेकर चला गया। छात्र का आरोप है कि इस दौरान बस चालक द्वारा उसके साथ जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ किया गया।
वापस लौटते समय बस चालक पुनः छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। उसके बाद बाइक जब गेट पर पहुंची तो बाइक धीमी होते ही छात्रा उसकी बाइक से कूद गई। भीड़ में जाकर किसी तरह छात्रा अपनी आबरू बचाई।
उसके बाद पीड़िता द्वारा इसकी जानकारी अपने सहपाठियों को दी गई। जानकारी देने के बाद अपने सहपाठियों के साथ छात्रा चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया और आरोपी बस चालक को तत्काल नौकरी से निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच कमेटी गठित की गई है और जांच पड़ताल कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications