वाराणसी में नाव पर सवारी बैठाने को लेकर नाविकों ने मारपीट, पथराव में एक लड़की घायल
boatmen fight in Varanasi: वाराणसी में गंगा नदी के किनारे घाट पर नाव में सवारी बैठाने को लेकर रविवार को नाविकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर पत्थर बाजी हुई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की गंगा नदी के किनारे कुछ युवक ईंट पत्थर उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर हमला कर रहे हैं। मारपीट में 16 वर्षीय एक एक लड़की घायल हो गई। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के बाद उसका मेडिकल कराया गया।

इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा आदमपुर थाने में शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लोगों द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहा है।
दरअसल, गंगा नदी के किनारे तेलियाना घाट पर नदी में नाव चलाने वाले नाविक सवारी बैठाते हैं। रविवार को भी वहां कुछ नौकायें रुकीं थी और सवारियों को बैठाया जा रहा था। घायल ज्योति साहनी ने बताया कि इसी दौरान प्रहलाद घाट के रहने वाले संतोष, जगदीश, सत्येंद्र, दिवाकर, सिजय और अजय वहां पहुंच गए।
वहां पहुंचने के बाद उन लोगों ने घाट के किनारे मौजूद सवारियों को अपने नाव में बैठना शुरू कर दिया। यह सब देखकर वहां मौजूद लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। ऐसी बात को लेकर पहले कहा सुनी हुई और गाली गलौज हुआ। उसके बाद मारपीट हो गई।
इस मामले में घायल ज्योति सनी द्वारा आदमपुर थाने में लिखित शिकायत की गई। ज्योति साहनी का कहना है कि उसके अलावा उसके भाई बाबू साहनी और विष्णु साहनी सहित राजकुमार और कुमार साहनी को भी लोगों ने मारा पीटा है। मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करते हुए जल्द ही उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications