वाराणसी में BJP पार्षद और महिला के बीच मारपीट, सीवर बना वजह, देखें Video
वाराणसी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की पार्षद और एक महिला के बीच मारपीट हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा पार्षद कनक लता मिश्रा एक महिला के साथ मारपीट कर रही हैं। इस दौरान वह महिला को थप्पड़ मारती हैं और उसके बाल भी खींचती हैं।

यह पूरा मामला वाराणसी के दुर्गाघाट मोहल्ले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भाजपा पार्षद कनकलता मिश्रा अपने पति और समर्थकों के साथ वार्ड में विकास कार्य देखने के लिए निकलीं थीं।
बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि सीवर निर्माण कार्य में एक मकान बाधा बन रहा है। उसके बाद उन्होंने मकान के दीवार को हटवाने के लिए कहा।
मकान की दीवार हटाने का विरोध केयरटेकर अर्चना सेट द्वारा किया गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अर्चना सेठ और भाजपा पार्षद के बीच का सुनी हो गई।
अर्चना सेठ का कहना है कि मलिक विदेश में रहते हैं और उनके सहमति के बिना मकान में तोड़फोड़ नहीं की जा सकती है। अर्चना सेठ का आरोप है कि इतना कहते ही पार्षद कनक लता को गुस्सा आ गया।
उसके बाद कनक लता महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दीं। इस दौरान वहां खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा पार्षद महिला के साथ मारपीट कर रही हैं।
बात बढ़ने पर पीड़िता अर्चना सेठ अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचीं। महिला द्वारा पुलिस से पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। महिला का आरोप है कि पार्षद और उसके पति मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
फिलहाल भाजपा पार्षद और महिला के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications