Samar Singh की विदेश भागने की योजना पल भर में विफल, दिल्ली न जाकर गाजियाबाद पहुंचा, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था भोजपुरी सिंगर समर सिंह लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद वह गाजियाबाद में छिप गया।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मामले में सिंगर Samar Singh को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो समर सिंह विदेश भागने के फिराक में था लेकिन पल भर में उसकी योजना बदल गई।
दिल्ली जाते समय वह दिल्ली ना जाकर रास्ते में गाजियाबाद चला गया और गाजियाबाद स्थित अपने एक परिचित व्यक्ति के फ्लैट में जाकर छिपा था। जानकारी मिलने पर गुरुवार रात में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए समर सिंह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर छिपते हुए भाग रहा था। विदेश भागने की फिराक में वह दिल्ली जाने वाला था लेकिन पकड़े जाने के डर से गाजियाबाद में ठहर गया।
वहीं, पुलिस का कहना है कि समर सिंह को राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी के फ्लैट नंबर एस-1304 से पकड़ा गया। यह भी बात सामने आ रही है कि जिस फ्लैट में समर सिंह ठहरा था वह फ्लैट वाराणसी में रहने वाले किसी व्यक्ति का है।
ऐसे में पुलिस द्वारा फ्लैट के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुख्ता सूचना मिलने के बाद वाराणसी और गाजियाबाद की पुलिस टीम ने फ्लैट में छापा मारा था।
छापेमारी के दौरान फ्लैट में तीन लोग मिले थे। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो दो लोगों की संलिप्तता केस में नहीं पाई गई जिसके चलते उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं शुक्रवार को सुबह में गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाने की पुलिस जब समर सिंह को थाने से बाहर लेकर निकली तो समर सिंह सफेद गमछे से अपना मुंह ढके हुए था। इस दौरान मीडिया कर्मी आकांक्षा दुबे से रिश्ते के बारे में पूछे तो समर चुप्पी साधे रहा।
इसके अलावा केस में सीबीआई जांच की मांग किए जाने के मामले पर भी समर से मीडिया कर्मियों ने सवाल किया लेकिन किसी भी सवाल का जवाब समर सिंह द्वारा नहीं दिया गया। उसके बाद पुलिस समर को लेकर गाजियाबाद कोर्ट में पहुंची।
समर सिंह को गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच वाराणसी पुलिस ने फौरन ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल कर दी। अदालत ने वाराणसी पुलिस द्वारा दायर ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी। ऐसे में वाराणसी पुलिस अब समर सिंह को लेकर वाराणसी आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications