'मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है...', Akanksha Dubey का रोते हुए नया Video आया सामने

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में आकांक्षा दुबे कह रही हैं कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके लिए पूरी तरह समर सिंह जिम्मेदार होंगे।

Bhojpuri film actress Akanksha Dubey new video

भोजपुरी फिल्‍म अभिनेत्री Akanksha Dubey के निधन के बाद बुधवार को एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। वीडियो में आकांक्षा दुबे समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं।

इसे आकांक्षा केस के अधिवक्‍ता ने शेयर किया है जिसमें आकांक्षा दुबे रोते हुए कह रही हैं कि 'मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है।'

हालांकि यह वीडियो कब का है इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक बार फिर समर सिंह को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, बुधवार को आकांक्षा दुबे केस के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

वीडियो करीब 38 सेकंड का है और इसमें अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रोती हुई नजर आ रही हैं। आकांक्षा दुबे कह रही हैं कि 'मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है। बस मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में।'

आगे आकांक्षा दुबे यह कह रही हैं कि मेरा यदि कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार समर सिंह है, फिर आगे रोने लगती हैं और रोते हुए पुनः कहती हैं कि 'मेरे साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार समर सिंह हैं।'

वीडियो देखने से पता चलता है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया गया था, जिसका स्क्रीन रिकॉर्ड करते हुए से शेयर किया गया है। लेकिन वीडियो कब का है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो सका है।

देखें वीडियो

इस वीडियो के अलावा आकांक्षा दुबे केस के अधिवक्ता ने एक फोटो भी शेयर किया है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि आकांक्षा दुबे की आंख पर चोट के निशान है। संभावना जताई जा रही है कि जब आकांक्षा दुबे और समर के बीच अनबन हुई थी, उसी समय का यह फोटो है।

ऐसे ही किसी फोटो के बारे में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा भी कई बार मीडिया के सामने बयान दिया गया है। आकांक्षा दुबे की मां का कहना है कि आकांक्षा दुबे की समर सिंह ने पिटाई की थी जिसके बाद वह पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

अभी हाल ही में समर सिंह की 5 दिन की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने समर सिंह को जेल में दाखिल कराया था। पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे थे और समर सिंह खुद को बेगुनाह साबित कर रहा था।

अब आकांक्षा दुबे का वीडियो सामने आ जाने के बाद संभावना जताई जा रही है कि समर सिंह से पुलिस एक बार फिर पूछताछ करेगी। पता करने का प्रयास किया जाएगा कि ऐसा क्या मामला था जिसके चलते आकांक्षा ने यह वीडियो बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+