मौत से पहले Instagram पर Live क्यों आईं थीं Akanksha Dubey, वकील ने बताई वजह, CM को भेजा गया पत्र
आकांक्षा दुबे मौत मामले में उनके वकील शशांक त्रिपाठी द्वारा मंगलवार को एडीएम सिटी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया।

Akanksha Dubey की मौत के मामले में लगातार चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे पहले ही पुलिस पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं, अब उनके अधिवक्ता द्वारा आकांक्षा दुबे की मौत पर सवाल उठाए गए हैं। वहीं उन्होंने आकांक्षा के परिवार को 50 लाख मुआवजा और इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। वकील शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा आकांक्षा मामले से जुड़े 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को एडीएम सिटी के माध्यम से एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के घिनौने करतूत उजागर करने वाली थीं आकांक्षा
उनके वकील शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा आरोप लगाया गया है कि भोजपुरी जगत के कई नामचीन लोग आकांक्षा को प्रताड़ित कर रहे थे। लोग आकांक्षा से काम करवाते और काम कराने के पश्चात मेहनताना भी नहीं देते थे। उन्होंने यह भी कहा कि सेट पर बुलाने के बाद वह लोग आकांक्षा को काम नहीं देते थे और अनायास ही होटल में ठहरने के लिए बोलते थे। शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा आरोप लगाया गया है कि आकांक्षा दुबे ने अपने इंटरव्यू में बताया और ऐसे लोगों का खुले रुप से विरोध किया था जिसके कारण ऐसे लोगों से उनकी रंजिश बढ़ती गई। आकांक्षा दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के नामचीन घिनौने लोगों की पोल खोलने पर उतारी थी और यही बात उन लोगों को रास नहीं आ रही थी। यही कारण है कि अपने आपको फंसते देख आकांक्षा दुबे की हत्या के पश्चात कुछ लोग आकांक्षा दुबे को यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर अब शब्द बोल रहे हैं जो पूरी तरह गैर कानूनी है।
मांग पत्र में लिखी गई है यह 14 महत्वपूर्ण बातें
- उक्त मुकदमे की जांच सीबीसीआईडी या सीबीआई से कराया जाना आवश्यक है।
- मार्च से लेकर 26 मार्च 2023 तक की सभी सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए।
- घटना वाले होटल के कमरे को तब तक सीज किया जाए जब तक की विवेचना पूर्ण ना हो जाए।
- 21 मार्च से लेकर 26 मार्च 2023 तक के उक्त होटल के आगंतुक रजिस्टर को सीज किया जाए।
- पोस्टमार्टम की एक प्रति मृतिका के मां को तत्काल नि शुल्क दिया जाये।
- यूट्यूब इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया में मृतक आकांक्षा दुबे के द्वारा उनके प्रति प्रताड़ना से संबंधित दिए गए बयान को कलेक्ट कर दोषियों पर कार्यवाही किया जाये।
- आकांक्षा दुबे के मृत्यु के पश्चात अकांक्षा दुबे के प्रति अपशब्द बोलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए क्योंकि एक मृतक व्यक्ति के पीछे उसे अपशब्द कहना कहीं से उचित नहीं है।
- मृतका आकांक्षा दुबे को होटल में छोड़ने वाले व्यक्ति व नामजद मुलजिम के विरुद्ध नारको टेस्ट किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
- मृतका के मोबाइल नंबर का सीडीआर व वीडियो फुटेज को सुरक्षित किया जाए।
- मृतका आकांक्षा दुबे के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
- मृतका आकांक्षा दुबे के सामानों को तत्काल प्रभाव से मृतिका की मां को वापस किया जाए और उसके मोबाइल के सभी डाटा को सुरक्षित करते हुए मोबाइल को तत्काल प्रभाव से मृतक की मां को वापस किया जाना जरूरी है। जब तक की विवेचना पूर्ण ना हो जाए तब तक उक्त मोबाइल में किसी प्रकार का छेड़छाड़ न किया जाए वह सबूत को ना मिटाया जाए।
- मृतका जिस फंदे पर लटकी पाई गई उस फंदे का फॉरेंसिक व अंगुली चिन्हित जांच नामजद अभियुक्तगण व जो व्यक्ति होटल में मृतका को छोड़ा था साथ ही उक्त लड़की जो मृतिका के शरीर को जल्दबाजी में अंत्येष्टि करने का दबाव बनाई थी सभी का जांच किया जाए।
- घटनास्थल के होटल के मैनेजर का कहना है कि मृतिका नशे में थी जो बड़े आश्चर्यजनक है कि एक नशे में व्यक्ति स्वयं कैसे फांसी अपने आपको लगा सकता है जो आश्चर्यजनक वह असंभव वाली बात है जिसकी जांच किया जाना आवश्यक है।
- मृतका आकांक्षा दुबे की मां को वादिनी मुकदमा होने के नाते सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सुरक्षा एवं मृतिका ही अपने परिवार का बतौर कलाकार भरण पोषण करती थी जिसके कारण मृतिका के परिजन व मां को ₹5000000 सरकार से मुआवजा दिलाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications