Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के जाते ही बीजेपी नेताओं ने चौराहे को गंगा जल से धोया, वीडियो आया सामने
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।
लोगों को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी की यात्रा जब आगे निकल गई तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा चौराहे को गंगाजल से धोया गया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को नकारा बताया और उनका विरोध किया।

गोदौलिया चौराहे को गंगाजल से धोने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा इसका वीडियो बनाया गया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना लाल यादव और उनके साथियों द्वारा चौराहे को गंगाजल से धोया गया।
दरअसल, राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो नया यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली में पहुंची। चंदौली में उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के साथ ही रात्रि विश्राम भी किया।
रात्रि की शाम करने के बाद शनिवार सुबह राहुल गांधी की यात्रा पड़ाव से होते हुए वाराणसी में प्रवेश की। वाराणसी में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।
वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा की इस यात्रा के दौरान मैंने कभी ऐसा नहीं देखा कि लोगों ने नफरत किया हो। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग भी आए।
उन लोगों ने भी हमसे अच्छे तरीके से बात की। की साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब हम लोग साथ मिलकर काम करते हैं यह देश तभी मजबूत होता है और देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा समय में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। देश के अरबपति जितना टैक्स देते हैं उतना ही टैक्स गरीब जनता को भी देना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में नफरत और डर का माहौल है।
यह भी बता दें कि शनिवार देर शाम राहुल गांधी की यात्रा भदोही में पहुंचने वाली थी लेकिन भदोही पहुंचने से पहले ही वाराणसी के कुरौना में यात्रा को स्थगित करने के बाद राहुल गांधी चार्टर विमान से दिल्ली प्रस्थान कर गए। बताया जा रहा है कि अब राहुल गांधी 18 फरवरी को प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और प्रयागराज से ही आगे की यात्रा प्रारंभ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications