Varanasi: अपार्टमेंट में चल रहा था गंदा काम, चार महिलाएं गिरफ्तार, आपत्तिजनक दवाएं बरामद
Varanasi में सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर पुलिस ने जब एक अपार्टमेंट में छापा मारा तो चार महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। पुलिस ने वहां से नशीली दवाइयां और मोबाइल भी बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश के Varanasi में एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूचना मिलने के बाद एसीपी कैंट ने वहां छापेमारी की तो अपार्टमेंट से चार महिलाएं और एक पुरुष को आपत्तिजनक हालत पकड़ा गया, इसके अलावा नशीली दवाएं और मोबाइल भी बरामद की गई हैं।
पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई थी। 4 महिलाओं और एक युवक के साथ ही मोबाइल और नशीली दवाएं भी बरामद की गई हैं।
जानकारी अनुसार वाराणसी जिले के कैंट थाना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बगल में स्थित अभिलाष नगर कॉलोनी में नवनिर्मित एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी।
सूचना पर एसीपी कैंट पुलिस बल के साथ सोमवार की रात्रि में उक्त अपार्टमेंट में छापेमारी करने के लिए पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचते ही अपार्टमेंट में हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली। कमरा खुलवाने पर उसमें आपत्तिजनक हालत में महिलाएं मौजूद थीं।
इस दौरान पुलिस को देखने के बाद कुछ महिलाएं शौचालय में भाग गईं। साथ में पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उनको समझाया, उसके बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं अपार्टमेंट में बने रूम की तलाशी ली गई तो अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक दवाएं और मोबाइल फोन बरामद किए गए। अपार्टमेंट में पुलिस द्वारा छापेमारी की सूचना मिलने के बाद वहां हड़कंप ऐसी स्थिति देखने को मिली।
अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस टीम रात में ही लिखा पढ़ी करने के बाद महिलाओं को थाने लेकर आई। थाने में महिलाओं से पूछताछ किया गया और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि अपार्टमेंट में कुछ दिनों से सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लड़कियां लग्जरी गाडिय़ों से अपार्टमेंट में आई हैं।
उसके बाद पुलिस टीम के साथ वहां छापेमारी की गई तो अपार्टमेंट से 4 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आपत्तिजनक दवाएं और मोबाइल भी बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications