UP: '13 लाख दो या मेरे साथ सो जाओ', मदरसे में टीचर बनाने की गंदी डिमांड, महिला ने सीएम को खून से लिखा पत्र
UP Varanasi News: वाराणसी में एक महिला ने मदरसा प्रबंधक और उसके करीबी पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे सरकारी टीचर बनाने की बात कही गई थी।
UP Varanasi News: वाराणसी की रहने वाली एक महिला ने मदरसा प्रबंधक और उसके सहयोगी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। महिला द्वारा आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को खून से चिट्ठी लिखकर न्याय की गुहार लगाई गई तो इस मामले में पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
बुधवार को शाम कल जयपुर थाने के दरोगा जितेंद्र यादव ने महिला के घर पहुंच कर एक नोटिस चस्पा किया और नोटिस में लिखा हुआ है कि छेड़खानी और मारपीट सहित अन्य आरोपों को लेकर आपके द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें आप अपना बयान दर्ज कराएं और साक्ष्य उपलब्ध कराएं।

दरअसल, वाराणसी के बुनकर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि जैतपुरा इलाके में स्थित मदरसा दायरतुल इस्लाम चिरागे उलूम में वह साल 2009 से अस्थाई अध्यापिका के तौर पर पढ़ा रही है। उसका कहना है कि मदरसे के प्रबंधक द्वारा उसे स्थाई नियुक्ति दिलवाने की बात कही गई थी।
महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि इस बारे में कई बार उसने प्रबंधक से बात किया और बीते 14 जून को मदरसा प्रबंधक रिजवान अहमद का करीबी बिलाल अहमद महिला अध्यापिका के घर आया तथा स्थाई करने के लिए कागजात तैयार करवाने के नाम पर दो लाख ले लिया।
महिला द्वारा अभी बताया गया कि उसके बाद वह प्रबंधक तथा उसके सहयोगी से संपर्क की तो बताया गया कि अभी तेरह लाख रुपए और लगेंगे। ऐसे में 28 जून को रिजवान ने अपने सहयोगी बिलाल के माध्यम से महिला अध्यापिका को मदरसे में बुलवाया और कहा कि अपने दो लाख रुपए वापस ले लो।
उन लोगों ने कहा कि यदि सरकारी नौकरी करनी है तो इसके लिए कुल 15 लाख रुपए देने पड़ेंगे। दो लाख रुपए काटकर अभी तेरह लाख रुपए शेष हैं। यदि 13 लख रुपए नहीं दिए जाते हैं तो नौकरी नहीं लग सकती है। महिला द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि मदरसे पर रिजवान अहमद ने उसे एक कमरे में खींच लिया और कहा कि यदि रुपए नहीं दे रही हो तो हमारे साथ सो जाओ। शारीरिक संबंध बना लोगे तो तुमको अध्यापक बना देंगे।
महिला ने कहा कि इस दौरान उसने रिजवान का विरोध किया तो रिजवान ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह दीवाल में टकरा गई। महिला का कहना है कि वह गर्भवती थी ऐसे में उसका गर्भपात हो गया। महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि इस मामले में उसने जैतपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
महिला द्वारा यह भी कहा गया कि रिजवान अहमद द्वारा धमकी दिए जाने का वीडियो भी उसने पुलिस को दिखाया था लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस इस मामले में सुलह समझौता कराने में जुट गई थी। जब उसे लगा कि न्याय नहीं मिलेगा ऐसे में बुधवार को उसने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए पत्र लिखा।
पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल आरोपी मदरसा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए महिला के घर पर नोटिस चस्पा कर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल और पक्षियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications