Varanasi: नगर निगम के फेसबुक पेज पर एडल्ट कंटेंट अपलोड, केस दर्ज, यूजर्स बोले- काशी बन गई क्योटो
UP Varanasi: हैकरों ने नगर निगम वाराणसी के आधिकारिक फेसबुक पेज को निशाना बनाया है। पेज पर एडल्ट कंटेंट अपलोड किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से अज्ञात हैकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
UP Varanasi News: हैकरों द्वारा शनिवार को नगर निगम वाराणसी के ऑफिशियल फेसबुक पेज को हैक कर लिया गया। हैक करने के बाद हैकरों द्वारा उस पर लगातार एडल्ट कंटेंट अपलोड किए जा रहे हैं। नगर निगम के ऑफिसियल पेज पर एडल्ट कंटेंट देखकर लोगों का माथा ठनक गया।
काशी के लोगों द्वारा एडल्ट कंटेंट पोस्ट किए जाने के बाद तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं जब नगर निगम कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी लगी तो कार्यालय में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि पेज को हैकर्स ने निशाना बनाया है।

इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा साइबर सेल में अज्ञात हैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर सेल द्वारा जांच पड़ताल जारी कर दी गई है। सायं 4:00 बजे तक नगर निगम के फेसबुक पेज पर एडल्ट कंटेंट अपलोड रहे उन्हें डिलीट नहीं किया जा सका था।
दरअसल, शनिवार सुबह में नगर निगम वाराणसी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक के बाद एक लगातार पांच एडल्ट कंटेंट अपलोड किए गए। सभी कंटेंट नेटफ्लिक्स के सीरीज के लिए गए हैं। कंटेंट में लिखा भी गया है कि नेटफ्लिक्स 2023 की नई श्रृंखला, इसके अलावा नाटक और फिल्म के भी क्लिप शामिल हैं।
यूजर्स जब नगर निगम वाराणसी का ऑफिशियल पेज देखे और उस पर एडल्ट कंटेंट पोस्ट किया गया तो उनके द्वारा तरह तरह का कमेंट शुरू कर दिया गया। फेसबुक यूजर मलिक खान द्वारा वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा गया है कि "अत्यंत निंदनीय नगर निगम वाराणसी के द्वारा बनारस की संस्कृति की धज्जियां उड़ा दिया आपने, कहां है नगर आयुक्त जी व महापौर जी।"
इसी तरह रॉयल कृष्ण श्रीवास्तव ने लिखा है कि नगर निगम की भी साफ सफाई करनी पड़ेगी। इसके अलावा कई अन्य लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए गए हैं। इसी तरह विवेक त्रिपाठी नामक एक फेसबुक यूजर द्वारा लिखा गया है कि "काशी अब सही मायनो में क्योटो बन गया है"
फिलहाल इस बारे में नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव द्वारा वाराणसी के सिगरा थाने में पहुंचकर शिकायत की गई और साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल, नगर निगम वाराणसी का फेसबुक पेज हैक कर उस पर एडल्ट कंटेंट अपलोड किए जाने के मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications