मिशन बनारस के लिए केजरीवाल रवाना, मोदी को देंगे कड़ी टक्कर

सैकड़ों आप समर्थकों के साथ अरविंद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और शिवगंगा एक्सप्रेस के एसी थ्री टीयर में सवार होकर बनारस की यात्रा पर निकल पड़े। ट्रेन में बैठे केजरीवाल ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी देश की भलाई के लिए मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हराएगी।
उन्होंने कहा कि वो वाराणसी में क्रांति शुरु करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए वो वाराणसी में और बाद में अमेठी जाएंगे। राजधानी से बनारस की ओर चले केजरीवाल 22 से 24 अप्रैल के आसपास कभी भी नामांकन दायर कर सकते हैं। इस बीच वो यहां कई रैलियों को संबोधित करेंगे और अपने स्टाईल में रोड शो करेंगे। हलांकि इससे पहले उन्हें बनारस में विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि लोग उनका साथ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications