इसबार स्याही नहीं केजरीवाल पर 'पोस्टर बम' से हमला

महीने लंबे प्रचार अभियान के लिए वाराणसी शहर पहुंचे केजरीवाल पर जहांपिछली बार स्याही और थप्पड़ से हमला हुआ था तो इसबार उनपर पोस्टर से हमला किया गया है। वाराणसी पहुंचते ही उनका स्वागत ऐसे पोस्टरों से हुआ जिसमें उनपर 'भगोड़ा' होने का आरोप लगाया गया है। केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 49 दिनों के कार्यकाल के बाद इस्तीफा देने को वजह बता कर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।
गौरतलब है कि वाराणसी लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का सामना करने वाले केजरीवाल मंगलवार सुबह ट्रेन से यहां पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। गौरतलब है इससे पहले जब केजरीवाल वाराणसी आए थे तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। उनपर और उनकी टीम पर स्याही से हमले हुए थे। बाद में रोड सो के दौरान उन्हें थप्पड़ भी मारा गया। ऐसे में एकबार फिर से गंगा नगरी में केजरीवाल उनकी हार की ओर इशारा करता है।












Click it and Unblock the Notifications