वाराणसी में टाउनशिप को लेकर तैयारियां तेज, सरकार से मिली 400 करोड़ रुपए की मंजूरी, जानें क्या है पूरा प्लान

वाराणसी में पांच टाउनशिप बसाने की योजना को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के लोक भवन में मंगलवार को कैबिनेट के बैठक में वाराणसी में प्रस्तावित टाउनशिप योजना के लिए 400 करोड रुपए की मंजूरी दे दी गई है।

400 करोड रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद अब आवास विकास परिषद द्वारा टाउनशिप योजना के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है। ऐसे में अब जिन गांवों में भूमि अधिग्रहित कर टाउनशिप योजना को मूर्त रूप दिया जाना है उनमें भी हलचल दिखाई दे रही है।

approval-of-rs-400-crore-received-from-the-government-for-township-in-varanasi

दरअसल, वाराणसी के शहरी क्षेत्र में आबादी अधिक हो जाने के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शहर में भूमि नहीं होने के चलते तंग गलियों में बने एक ही मकान में चार से पांच छह परिवार रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र से बाहर ग्रामीण इलाकों में टाउनशिप बनाई जानी है।

टाउनशिप में दुकान, मॉल और शहर में मिलने वाली अन्य तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे में शहरों की घनी आबादी को गांव में बसाया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास में भी तेजी आएगी। टाउनशिप बन जाने के बाद लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

काशी द्वारा और वर्ल्ड सिटी के भूमि अधिग्रहण की तैयारी

वाराणसी में रिंग रोड के किनारे और वाराणसी बाबतपुर फोरलेन पर एयरपोर्ट के समीप कुल मिलाकर पांच टाउनशिप बनाई जानी है। इन पांचों टाउनशिप के लिए 1214.6 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। आवास विकास परिषद द्वारा पूर्व में वर्ल्ड सिटी और एयरपोर्ट के समीप बनाए जाने वाले काशी द्वारा योजना में आने वाले काश्तकारों को नोटिस देते हुए मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

वर्ल्ड सिटी और काशी द्वारा योजना के अलावा वैदिक सिटी और वरुणा विहार फेज-1 और वरुणा बिहार फेज-2 भी बनाया जाना है। इन तीनों टाउनशिप को वाराणसी में बने रिंग रोड के किनारे रखा गया है जिससे लोगों के आवागमन में काफी आसानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+