Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: अखिलेश यादव के बयान से RLD के NDA में शामिल होने की अटकलें तेज, जानें ऐसा क्या बोले सपा प्रमुख

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में रालोद को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया जिससे यह कयास कयास लगाया जा रहा है कि रालोद अब जल्द ही एनडीए का हिस्सा हो सकती है।

दरअसल, अखिलेश यादव वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी में मीडिया कर्मियों ने उनसे रालोद के एनडीए में जाने से जुड़े सवाल किया। सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है।

akhileshs-statement-increases-speculation-about-rld-joining-nda

उन्होंने यह भी कहा कि किसको कब लेना है भारतीय जनता पार्टी वह जानती है। भारतीय जनता पार्टी अभी जानती है कि कैसे बेईमानी करनी है। चंडीगढ़ में देखा आपने किस तरह बेईमानी हुई है। भारतीय जनता पार्टी यह जानती है कि कब किसको खरीदना है।

भाजपा यू हीं नहीं सबसे बड़ा दल बन गया है। भाजपा को यह पता रहता है कि किसके खिलाफ कब कैसे क्या करना है? किसके पास ईडी भेजनी है, किसके पास सीबीआई भेजनी है, किसके खिलाफ इनकम टैक्स का छापा मारना है और किसी पत्रकार का कब मुंह बंद करना है, किस चैनल को क्या बजट देना है।

जयंत चौधरी और आरएलडी से जुड़ा सवाल पूछने पर अखिलेश यादव द्वारा इस तरह का बयान दिए जाने के कारण यह अटकने लगाई जा रही है कि आरएलडी जल्द ही एनडीए गठबंधन का हिस्सा हो सकती है।

इस बारे में वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र सिंह से वन इंडिया रिपोर्टर ने बात किया तो उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में देश की राजनीति में कब क्या हो जाए यह कोई नहीं जानता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते दिनों बिहार में हुए राजनीतिक उठापटक को सब लोगों ने देखा।

इसके पहले महाराष्ट्र में भी देखने को मिला था। जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का एनडीए में शामिल होने को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक अखिलेश यादव द्वारा यह कहा जा रहा था कि जयंत सिंह किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

लेकिन गुरुवार को वाराणसी आगमन के दौरान अचानक अखिलेश यादव द्वारा जयंत चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर भारतीय जनता पार्टी को लेकर इस तरह बयान दिया गया जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि जयंत चौधरी और इंडिया गठबंधन के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। जल्द ही जयंत चौधरी एनडीए से जुड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+