Akanksha Dubey की मां ने किया बड़ा खुलासा, कहा- पुलिस ने नहीं लिया मेरा बयान, खुद से हल्की धाराओं में दर्ज किय

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि उनकी बेटी की मौत के बाद पुलिस ने उनका बयान लिए बिना मनमाने बयानों के आधार पर मामूली धाराओं में केस दर्ज किया।

Akanksha Dubey Mother Madhu Dubey

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey की मां मधु दुबे द्वारा पुलिस के ऊपर फिर एक बार गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

वायरल वीडियो में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे कह रही है कि उनकी बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने उनका बयान नहीं लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में मनमाफिक बयान तैयार किया गया और उसी के आधार पर केस दर्ज किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक उनकी बेटी की मौत की हो जाने के बाद पोस्टमार्टम भी हुई लेकिन विसरा रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई है। कुल मिलाकर आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।

वहीं इस मामले को लेकर आकांक्षा दुबे केस के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में विवेचना के पर्यवेक्षण की निगरानी करने के लिए गुहार लगाई गई है।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अनुसार समर सिंह और आकांक्षा दुबे करीब 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आकांक्षा फिल्म और एल्बम में काम करती थी जिसका पैसा भी समर सिंह रख लेता था।

जब भी आकांक्षा समर सिंह से पैसे मांगती थी तो समर सिंह उसे मारता पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि समर सिंह ने आकांक्षा को कोई वीडियो बनाया था और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा आकांक्षा दुबे का पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हैंगिंग के चलते ही आकांक्षा दुबे की मौत हुई थी।

इसके अलावा आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के ऊपर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। ऐसे में समर सिंह तथा संजय सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई।

गुरुवार रात गाजियाबाद स्थित एक सोसाइटी से आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे वाराणसी लाया जा रहा है। समर सिंह के पूछताछ के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे या फिर अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+