'समर सिंह ने बनाए शारीरिक संबंध, करने लगा था ब्लैकमेल', 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 की मां ने लगाए गंभीर आरोप
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने कोर्ट में याचिका दायर कर भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। कहा कि समर सिंह ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से गुरुवार की रात गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस समर सिंह को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। मेडिकल के बाद आज समर सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें, आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर बताया है और इसके लिए उन्होंने भोजपुरी गायक समर सिंह को जिम्मेदार ठहराते बेहद गंभीर आरोप लगाए है। आजतक की खबर के मुताबिक, आकांक्षा दुबे की मां ने दावा किया है कि समर सिंह उनकी बेटी को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था।
समर सिंह ने 21 मार्च को उनकी बेटी को किसी और के साथ काम करने पर हत्या करने की धमकी तक दी थी। आकांक्षा की मां की और से कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमें बताया कि उसकी बेटी आकांक्षा दुबे की मुलाकात लगभग तीन साल पहले समर सिंह से हुई थी।
आरोप लगाते हुए कहा कि समर सिंह ने उनकी बेटी को अपने प्रभाव में लेकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आकांक्षा की मां मधु दुबे का आरोप है कि समर आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर आकांक्षा को ब्लैकमेल भी करता था।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि समर ने आकांक्षा से जबरदस्ती कई वीडियो में काम करवाया और उनसे जो भी कमाई हुई, वह सब अपने पास रख ली। आकांक्षा दुबे की मां की तरफ से दायर की कई याचिका में यह भी कहा गया है कि जब भी आकांक्षा समर सिंह का विरोध करती थी तो वह उसे बुरी तरह मारता-पीटता था।
Recommended Video

वह आकांक्षा को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी तक देता था। आकांक्षा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि 21 मार्च को समर सिंह ने किसी और के साथ काम करने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications