बेटी की तेरहवीं में फूट-फूट कर रोईं Akanksha Dubey की मां, बोलीं- समर को फांसी पर लटका देना चाहिए

फिल्‍म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत के तेरहवें दिन भदोही में आज आकांक्षा की तेहरवीं की जा रही है। वहीं बेटी के तेरहवीं के दिन मां मधु दुबे फूट-फूट कर रोईं। उन्‍होंने कहा कि होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Akanksha Dubey

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey की मौत के तेरहवें दिन भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का यह भी कहना है कि सारनाथ स्थित होटल का मालिक भी इस मामले में आरोपी है, उसे भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए और समर सिंह के भाई संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आकांक्षा दुबे की तेरहवीं: दरअसल, आकांक्षा दुबे के निधन के तेरह दिन बाद गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर आकांक्षा की तेरहवीं की जा रही है। आकांक्षा के घर पर गांव व आसपास के लोग इकट्ठा हुए हैं।

मालूम हो कि गांव में आकांक्षा की तेरहवीं आयोजित थी वहीं गाजियाबाद में आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आकांक्षा की मां मधु दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

इसके अलावा उन्होंने समर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार जताया। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह के भाई को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

होटल मालिक भी है आरोपी: मीडिया से बात करते हुए आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बताया कि समर सिंह और संजय सिंह के अलावा जिस होटल में आकांक्षा की मौत हुई है, उसका मालिक भी आरोपी है।

उन्‍होंने कहा कि होटल मालिक की मिलीभगत से ही उनकी बेटी की हत्‍या की गई है। होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जिससे यह पता चल सके कि उसके साथ कौन-कौन लोग इस घटना में शामिल हैं।

पुलिस ने नहीं दी विसरा रिपोर्ट : आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भी कहा कि अब तक पुलिस ने उन्हें विसरा रिपोर्ट नहीं दी है। पता नहीं पुलिस द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है। कई महत्‍वपूर्ण चीजें भी छुपाई जा रही हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 13 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक पुलिस आकांक्षा का मोबाइल नहीं खोल पाई है। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरी वक्त में आकांक्षा ने किससे बातचीत की थी।

उन्होंने कहा कि बेटी के दोनों मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और अब तक उन्हें मोबाइल नहीं दिए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आकांक्षा के मोबाइल से पुलिस को कई अहम सबूत मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+