Akanksha Dubey ने सुसाइड से पहले किया था Instagram पर लाइव? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Video clip
आकांक्षा दुबे के सुसाइड से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने सुसाइड से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर लाइव किया था।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey की मौत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। आकांक्षा दुबे की लाश रविवार को सुबह में Varanasi के सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा कॉलोनी में स्थित सोमेंद्र होटल में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक Video clip भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि आकांक्षा दुबे Instagram पर लाइव हैं। हालांकि hindi.oneindia.com वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात करते हुए लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
वीडियो में रोती हुई नजर आ रही आकांक्षा
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया जा रहा है। इसी बीच दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में महज 4 सेकंड का वायरल हो रहा है, जिसमें आकांक्षा दुबे रोते हुए नजर आ रही हैं। जबकि दूसरा वीडियो 2 मिनट 20 सेकंड का है जिसमें आकांक्षा दुबे कुछ बोल नहीं रही हैं। लाइव के दौरान अलवर द्वारा आकांक्षा दुबे से सवाल किया जा रहा है लेकिन आकांक्षा कुछ जवाब नहीं दे रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिवम गुप्ता नामक एक फॉलोवर ने पूछा है कि क्या हुआ? ऊपर आई बटन देखने से पता चल रहा है कि जिस समय आकांक्षा दुबे ने वीडियो लाइक किया था उस समय 800 से अधिक लोग देख रहे थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आत्महत्या करने से पहले आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर लाइव भी किया था।
22 मार्च को आई थीं वाराणसी
भोजपुरी फिल्म 'नालायक नहीं, लायक हूं मैं' कि शूटिंग के लिए आकांक्षा दुबे 22 मार्च को वाराणसी में आई थी। आकांक्षा के साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि आकांक्षा दुबे 25 मार्च को रात 8:30 बजे एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं। जनवरी समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब 2:00 बजे वह वापस लौटकर सारनाथ स्थित होटल में पहुंचीं। केयरटेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगने के बाद आकांक्षा दुबे अपने कमरे में सोने के लिए चली गईं। सुबह उठने के बाद होटल के कर्मचारी और टीम के लोग जब आकांक्षा दुबे के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद होटल कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी चाबी का इस्तेमाल करते हुए दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने के बाद आकांक्षा दुबे की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई।
मोबाइल, बैग आदि को पुलिस ने लिया कब्जे में
घटना की सूचना मिलने के बाद एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे की मोबाइल, बैग और अन्य सामानों को कब्जे में लेकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर भी तहकीकात की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications