डेढ़ घंटे चक्कर लगाने के बाद भी काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई Air India की फ्लाइट, वाराणसी डायवर्ट
दिल्ली हवाई अड्डे से 175 यात्रियों को लेकर बुधवार को काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट काठमांडू हवाई अड्डे पर लैंड नहीं कर पाई। काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट से 175 यात्रियों को लेकर बुधवार को काठमांडू हवाई क्षेत्र में पहुंचे Air India की फ्लाइट को काठमांडू में मौसम खराब होने के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। फ्लाइट काफी देर तक हवा में चक्कर काटती रही, उसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।
वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वे नंबर चार पर फ्लाइट को खड़ी की गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकने के बाद सभी यात्रियों को लेकर सायं काल 5:17 बजे फ्लाइट वाराणसी से काठमांडू के लिए उड़ान भरी।
दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 215 दिल्ली एयरपोर्ट से 175 यात्रियों को लेकर बुधवार को दोपहर 1 बजे उड़ान भरी। दोपहर 2:15 बजे फ्लाइट काठमांडू हवाई क्षेत्र पर पहुंच गई लेकिन इस दौरान वहां पर मौसम खराब था।
मौसम खराब होने के चलते फ्लाइट काठमांडू हवाई क्षेत्र में चक्कर काटने लगी और करीब डेढ़ घंटे तक काठमांडू हवाई क्षेत्र में चक्कर काटने के बाद भी काठमांडू एयरपोर्ट पर मौसम में सुधार नहीं हुआ। वहीं फ्लाइट में फ्यूल भी खत्म होने लगा था।
ऐसी स्थिति में एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा फ्लाइट को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने के लिए डायवर्ट कर दिया गया। उसके बाद वाराणसी हवाई क्षेत्र में आने के बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क किया।
एटीसी से संपर्क करने के बाद लैंडिंग की अनुमति मिलने पर वाराणसी एयरपोर्ट पर सायं काल 4:15 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद उसमें सवार यात्री राहत की सांस लिए। उसके बाद करीब 1 घंटे तक फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकी रही।
बाद में काठमांडू हवाई क्षेत्र में मौसम साफ होने पर शाम 5:17 बजे फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए उड़ान भरी। इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल द्वारा बताया गया कि काठमांडू में मौसम खराब होने के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट को वाराणसी डाइवर्ट किया गया था।
उन्होंने यह भी बताया कि फ्लाइट में 175 पैसेंजर सवार थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर करीब एक घंटे तक रुके रहने के बाद काठमांडू में मौसम साफ होने पर सभी यात्रियों को लेकर फ्लाइट काठमांडू के लिए प्रस्थान कर गई।












Click it and Unblock the Notifications