Varanasi News: हाईकोर्ट के फैसले के बाद जिलाधिकारी ने बताया, ज्ञानवापी में कब शुरू होगा सर्वे? जानिए डिटेल

Varanasi News:

Varanasi News: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे कराने के लिए हाई कोर्ट द्वारा फैसला सुना दिया गया है। फैसला सुनाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने गुरुवार को मीडिया से बताया कि शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर में सर्वे होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि एएसआई द्वारा शुक्रवार को सर्वे कराने के लिए हम से सहयोग मांगा गया है। जितना भी सहयोग होगा उतना सहयोग एएसआई का किया जाएगा। अब ऐसे में वाराणसी जिले में शुक्रवार को सर्वे की तैयारियां चल रही हैं।

 ASI survey in Gyanvapi

कल जुमा होने के चलते नमाज अदा करने वाले लोगों की भी भीड़ रहेगी। ऐसे में अलर्ट जारी करते हुए पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर के बाहर भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी।

दरअसल, ज्ञानवापी मामले में एएसआई सर्वे कराए जाने को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। इस मामले में अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी द्वारा दाखिल की गई याचिका को हाईकोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट द्वारा गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा गया कि ज्ञानवापी में वैज्ञानिक सर्वेक्षण जरूरी है। अब ऐसे में वाराणसी जिले में तैयारियां की जा रही हैं। अभी कहां जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 8 बजे एएसआई टीम ज्ञानवापी परिसर पहुंच जाएगी।

उसके बाद टीम द्वारा ज्ञानवापी परिसर में सर्वे प्रारंभ किया जाएगा। हालांकि ज्ञानवापी परिसर में सील किए गए वजू स्थल को छोड़कर अन्य स्थानों का ही सर्वे किया जाएगा। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का प्रयास रहेगा की नमाज अदा करने के दौरान मुस्लिम धर्म के लोगों को भी समस्या न होने पाए।

यह भी बता दें कि हाई कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्री राम जन्म भूमि के मामले का निस्तारण हुआ उसी तरह ज्ञानवापी मामले का भी निस्तारण हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि एएसआई के सर्वेक्षण से सच्चाई सामने आएगी जिससे इस विवाद का निस्तारण हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+