मोदी भरेंगे पर्चा और केजरीवाल करेंगे 'साधना'

arvind kejriwal
वाराणसी। लोकसभा चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी में आज हाई वोल्टेज 'ड्रामे' का दिन है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे तो वहीं उनको चुनौती दे रहे अरविंद केजरीवाल 'आप' नेता सोमनाथ भारती पर हुए हमले के खिलाफ अस्सी घाट पर 'साधना' करेंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत केजरीवाल अस्सी घाट पर साधना में लीन होंगे। इसे मीडिया का ध्यान मोदी से भटकाने की साजिश कहें या फिर वाराणसी की जनता को अपनी ओर खींचने की कवायत, लेकिन केजरीवाल मोदी को पछाड़ने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते है।

इससे पहले सुबह ही शिवाजी नगर स्थित पार्टी के ऑफिस में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह बनारस में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अस्सी घाट पर साधना करेंगे। केजरीवाल पहले ही भाजपा और सपा पर वाराणसी का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा चुके है। उन्होंने दलील दी कि वाराणसी की जमना के लिए वो साधना करेंगे। हालांकि, केजरीवाल ने यह साफ नहीं किया कि वह कितने घंटों तक साधना करेंगे।

केजरीवाल ने कहा, 'काशी में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच अंदरखाने बहुत बड़ी डील हुई है और इसी वजह से जब हमारी पार्टी के नेताओं पर हमला किया जाता है तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी पर बरसते हुए कहा कि वो अपनी हिंसा की संस्कृति वाराणसी तक ले आए है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि भाजपा के इस 'कल्चर' के कारण काशी में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं। केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए इस बात का ऐलान किया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद वो अस्सी घाट साधना के लिए जा रहे है किसी राजनीतिक मंशा से नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+