Samar Singh पर सियासत गर्म, अखिलेश यादव ही नहीं इन नेताओं के साथ तस्वीर भी हुई वायरल, ट्विटर पर घमासान

भोजपुरी सिंगर और एक्टर समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। सोशल मीडिया पर समर सिंह की सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

Actress Akanksha Dubey singer Samar Singh Akhilesh Yadav photo viral on social media

भोजपुरी सिंगर Samar Singh को गुरुवार की रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह के ऊपर आकांक्षा को उकसाने का आरोप लगा था।

समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गरमा गई है। कुछ लोग समर सिंह की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ क्लिक की गई फोटो को वायरल करने लगे तो कुछ लोग अन्य नेताओं के साथ वायरल कर रहे हैं।

खासकर समर सिंह और आकांक्षा दुबे प्रकरण को लेकर ट्विटर पर हंगामा मच गया है। हालांकि समर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया और अब उसे वाराणसी ला रही है।

समर सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद यूपी बीजेपी यूथ विंग की सोशल मीडिया हेड डॉ. ऋचा राजपूत ने अखिलेश यादव के साथ समर सिंह की फोटो ट्वीट की।

डॉ. ऋचा राजपूत ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में आरोपी समर गिरफ्तार अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल।' ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।

इसी बीच डॉ. ऋचा राजपूत ने एक और ट्वीट किया और उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में जितने भी कांड होते हैं सभी अपराधी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जरूर मिले होते हैं। इस पोस्ट को लेकर सपा नेताओं ने नाराजगी जताई।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ समाजवादी पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता समर सिंह की फोटो वायरल करने लगे।इसके अलावा भाजपा नेताओं के साथ कई अन्य मामलों में शामिल आरोपियों की पूर्व की फोटो भी समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा वायरल की जा रही थी।

कुल मिलाकर समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग समर सिंह को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी बता रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें बीजेपी नेताओं का करीबी बता रहे हैं। दूसरी ओर, समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आकांक्षा दुबे और समर सिंह हैशटैग भारत में टॉप ट्रेंडिंग पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+