Israel-Hamas War: इजरायल के समर्थन में उतरे PM Modi के संसदीय क्षेत्र 'वाराणसी' के लोग, गंगा आरती कर मांगी दुआ

Varanasi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लोगों ने गुुरुवार को इजरायल के समर्थन में गंगा नदी के किनारे आरती की और देश के लोगों के सुरक्षित जीवन की कामना की। इजरायल और फलस्‍तीनी गुट हमास के बीच लगातार भीषण युद्ध जारी है। दोनों तरफ से हवाई हमलों का क्रम बना हुआ है।

इजरायल के समर्थन में लोगों ने की गंगा आरती प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मित्र देश इजरायल के समर्थन में लोगों ने गंगा आरती की है। दशाश्वमेध घाट पर काशीवासियों ने इजरायल के समर्थन में मां गंगा से विशेष प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने दुग्धाभिषेक कर मां गंगा की आरती उतारी।

varanasi

काशी नगरी की अपनी विशेष संस्कृति व सभ्यता है काशी विश्व की प्राचीन नगरी है। इसकी अपनी विशेष संस्कृति व सभ्यता है। विश्व के लोककल्याण की भावना इसके मूल में है। इसी भावना के साथ यहां के लोगों ने इजरायल की सुरक्षा व यहां शांति के लिए मां गंगा की आरती की। इन लोगों का कहना है कि युद्ध किसी भी देश व समाज के लिए अच्छा नहीं होता । इसमें सिर्फ बर्बादी के कुछ नहीं होता। विकास कई वर्षों के लिए बाधित हो जाती है। आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। इतना ही नहीं मासूम बच्चें, महिलाएं,बुजुर्ग, नौजवान बिना किसी अपराध के मारे जा रहे हैं। यह किसी तरह न्यायोचित नहीं है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना कर इजरायल में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

कई दिनों से भीषण युद्ध जारी इजरायल और फलस्‍तीनी गुट हमास के बीच लगातार कई दिनों से भीषण युद्ध जारी है। दोनों तरफ से हवाई हमले जारी हैं। इजराइल के हमले से अब तक गज़ा पट्टी में 950 लोगों की मौत हुई है। फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुद इस बात की पुष्टि की है। वहीं, दूसरी तरफ इजराइल में 1200 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+