वाराणसी में बलुआघाट पर निर्माणाधीन गुंबद गिरा, एक मजदूर की मौत, PM Modi ने किया था शिलान्यास

Varanasi Uttar Pradesh News: वाराणसी जिले में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा और घाट के किनारे उनके ठहरने के लिए बनाया जा रहा गुंबद गुरुवार को ढह गया। गुंबद के ढहने से उसके नीचे आराम कर रहे एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। एक कुत्ता भी दबकर मर गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गई। यह हादसा जिस समय हुआ उससे थोड़ी देर पहले गुंबद के नीचे बारिश से बचने के लिए करीब 15 से अधिक लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उसे समय यदि गुंबद गिरा होता तो हादसा बड़ा होता।

Baluaghat Varanasi PM Modi

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर इसकी जिम्मेदारी एडीएम सिटी आलोक वर्मा को सौंपी है।

बताया जा रहा है कि इस गुंबद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2023 में वर्चुअल शिलान्यास किया था। पर्यटन विभाग द्वारा कार्यवाही संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। अब यह गुंबद ढह जाने के चलते सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही भ्रष्टाचार शुरू हो गया था। यही कारण है कि गुंबद की छत ढह गई और उसके नीचे आराम कर रहे एक व्यक्ति समेत एक कुत्ते की भी जान चली गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी देखने को मिल रही है।

दर्शन करने पहुंचा था शख्स, चली गई जान
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव निवासी 57 वर्षी मेवालाल के रूप में की गई है। मेवालाल गुरुवार को बलुआ घाट में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान बरसात होने लगी बरसात के पानी में भीगने से बचने के लिए मेवालाल बलुआ घाट पर निर्मला अधीन गुंबद के नीचे रुक गए और आराम करने लगे। इसी दौरान निर्माणाधीन गुंबद अचानक धराशाई हो गया।

इस दौरान गुंबद के नीचे एक कुत्ता भी बैठा हुआ था। गुंबद धराशाई होने के चलते उसके नीचे बैठे कुत्ते की भी उसमें दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद रामनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया बुजुर्ग
इस मामले में समाजवादी पार्टी द्वारा सवाल उठाया गया है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से लिखा गया कि "PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया बुजुर्ग! वाराणसी में 10 करोड़ रुपए की लागत से बने लाल बहादुर शास्त्री घाट के विश्राम कुटी की छत गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की हुई मौत, अत्यंत दुखद! मुख्यमंत्री जी बताएं अब किस पर चलना चाहिए बुलडोजर?पीड़ित परिवार को मिले मुआवज़ा। दोषियों के खिलाफ़ हो कठोरतम कार्रवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+