बीएचयू में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, देश के इतने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने वाराणसी में आयोजित हो रही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल (अंडर-14, बालक एवं बालिका वर्ग) प्रतियोगिता 2024-25 के शुभंकर एवं ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई दी और कहा कि पूरे देश की प्रतियोगिता के लिए वाराणसी का चयन हुआ है।
काशी के आतिथ्य को प्रदर्शित करना और खिलाड़ियों एवं टीम के सदस्यों को यहां की संस्कृति से परिचित कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलना अपने आप में गौरव की बात है, जिससे खिलाड़ियों को भविष्य में पढ़ाई और नौकरी के दौरान अतिरिक्त वेटेज मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का भी उत्साहवर्धन किया।

गौरतलब है कि 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबाल (अंडर-14, बालक एवं बालिका वर्ग) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 10 से 14 दिसंबर तक बीएचयू के एम्फीथिएटर ग्राउंड में किया जाएगा जिसमें 45 टीमों के कुल 1080 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल (अंडर-14, बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन एम्फीथिएटर ग्राउंड, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में दिनांक 10.12.2024 से 14.12.2024 तक होने जा रहा है।
वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन से सम्बन्धित विवरण निम्नवत है-
9 दिसंबर को होगी बैठक
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 10.12.2024 को प्रातः 10.30 बजे होगा तथा समापन दिनांक 14.12.2024 को अपराह्न 01.00 बजे होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के प्रशिक्षकों, प्रबंधकों एवं महाप्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 09.12.2024 को सायं 4.00 बजे विज्ञान संगोष्ठी कक्ष, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में बुलाई गई है, जिसमें उन्हें खेल के नियमों आदि की जानकारी दी जाएगी।
प्रतियोगिता में देश के राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों एवं विभिन्न यूनिट के माध्यमिक विद्यालयों की कुल 45 टीमों के 1080 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, कोच एवं आफिसियल्स के ठहरने हेतु काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के एल०डी० गेस्ट हाउस में 07 सूट एवं उसके आस-पास के होटलों में कुल 325 डबल बेड कमरें बुक कराते हुए आरक्षित किये गये है एवं उनके भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था एम्पीथियेटर हाल से सटे कैम्प में की गयी है।

प्रतियोगिता में देश के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं विभिन्न इकाइयों के माध्यमिक विद्यालयों की 45 टीमों के कुल 1080 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, कोच एवं पदाधिकारियों के ठहरने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के एलडी गेस्ट हाउस में 07 सुइट्स बुक किए गए हैं तथा निकटवर्ती होटलों में कुल 325 डबल बेड कमरे बुक किए गए हैं। इसके अलावा उनके भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था एम्फीथिएटर हॉल से सटे कैंप में की गई है।
ऐतिहासिक स्थलों का भी कर सकेंगे भ्रमण
प्रत्येक टीम के साथ तीन शिक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो वॉलीबॉल टीम के मैनेजर, टीम कोच, जनरल मैनेजर एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को निर्धारित रेलवे स्टेशनों से रिसीव कर उन्हें टेम्पो ट्रैवलर वाहन में सुविधापूर्वक बैठाकर निर्धारित गंतव्य होटल/गेस्ट हाउस पर छोड़ेंगे तथा प्रतिदिन प्रतियोगिता स्थल से संबंधित आवंटित होटल का भ्रमण करेंगे तथा खिलाड़ियों की इच्छानुसार वाराणसी जिले के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराएंगे।
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है तथा स्वागत समिति, प्रचार समिति, रंगोली समिति एवं मंच संचालन समिति आदि का गठन किया गया है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिनांक 11.12.2024 से 13.12.2024 तक सायं 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के संगीत घरानों के कलाकारों, देश के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा गायन, वादन एवं नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications