वाराणसी में 5 लोगों की मौत, घटना में नया मोड़, 27 साल तक सुलगती रही बदले की आग?
UP Varanasi News: वाराणसी में शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में जो बात सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है। क्योंकि राजेंद्र के भतीजे के मन में 27 साल से बदले की आग पल रही थी।
यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस घटना को भतीजे द्वारा ही भाड़े के शूटरों से अंजाम दिलवाया गया। ऐसे में पुलिस इस दिशा में अब जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र की मां का एक बयान भी सामने आया है, जिसके आधार पर शक की सुई भतीजे पर ही आकर रुक रही है।

कहा जा रहा है कि मृतक राजेंद्र के भतीजे विक्की द्वारा महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों के शूटरों की मदद से यह घटना कारित करवाई गई। इतना ही नहीं हत्या के पहले शूटरों ने इलाके में रेकी की और राजेंद्र गुप्ता की पत्नी और उसके बच्चों के साथ ही उसके भी लोकेशन की तहकीकात की।
हत्यारे पूरी तरह से जब संतुष्ट हो लिए तो उन लोगों द्वारा घटना को अनजान दिया गया। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदैनी इलाके में स्थित कमरे में राजेंद्र गुप्ता की पत्नी नीतू और उनके दो बेटों और बेटी की हत्या की गई। इसी रात में रोहनियां में अर्धनिर्मित मकान में सो रहे राजेंद्र गुप्ता की भी हत्या कर दी गई।
दीपावली पर दिखाई दिए थे दो संदिग्ध
पुलिस ने नौकरानी और राजेंद्र गुप्ता के पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र गुप्ता के भतीजे दीपावली पर घर आए थे। वहीं पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि दीपावली के दिन दो संदिग्ध दिखाई दिए थे। दोनों राजेंद्र के घर के आसपास देखे गए थे।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजेंद्र की मां शारदा देवी द्वारा भी पुलिस को बताया गया कि घटना वाली रात में घर से खाना खाने के बाद उनका बेटा राजेंद्र नए घर पर सोने के लिए चला गया था। उसके बाद उनका बेटा लौटकर वापस नहीं आया।
घटना की दो महत्वपूर्ण कड़ी
इस मामले में पुलिस द्वारा की गई अब तक की जांच से यह साफ हो गया है कि राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या की गई है। अब सवाल यह है कि उनकी हत्या किसने और क्यों की? इस सवाल का जवाब जानने के लिए जब लोगों से पूछताछ की गई तो दो अहम कड़ियां सामने आईं।
पहली कड़ी: 27 साल पहले साल 1997 में प्रॉपर्टी के लालच में राजेंद्र गुप्ता द्वारा अपने भाई कृष्ण और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। कृष्ण के दो बेटे जुगनू और विक्की अभी भी जिंदा हैं। संभावना है कि पिता और मां की हत्या का बदला लेने के लिए भतीजे द्वारा ऐसा कदम उठाया गया।
दूसरी कड़ी: राजेंद्र गुप्ता ने ब्राह्मण परिवार की नीतू के साथ लव मैरिज किया था। नीतू के साथ राजेंद्र की दूसरी शादी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी का बेटा पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है। राजेंद्र की करोड़ों की संपत्ति में उसे कुछ भी नहीं मिला।
ऐसे में संभावना यह भी है कि पहली पत्नी की बेटे द्वारा भी इस घटना को अंजाम दिलवाया गया होगा। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कई टीमें जांच पड़ताल कर रही हैं। सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications