Varanasi News: पिंडदान करने आए 4 श्रद्धालु गंगा नदी में डूबे, 2 को नाविकों ने बचाया और 2 लापता

Varanasi में गंगा नदी में केदार घाट पर स्नान करने के दौरान आंध्र प्रदेश से वाराणसी आए 4 श्रद्धालु गंगा नदी में डूब गए जिसमें दो को बचा लिया गया जबकि 2 अभी भी लापता है

Varanasi में पिंडदान करने के लिए आंध्र प्रदेश से आए 4 श्रद्धालु केदार घाट पर स्नान के दौरान नदी में डूब गए। इस दौरान महिलाओं की निगाह पहुंच गई और 2 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया जबकि दो लोग गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम और भेलूपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची शाम तक खोजबीन किया जाता रहा लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं घटना के बाद डूबे हुए लोगों के साथ आए सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Varanasi NDRF

15 सदस्यों का समूह आया है वाराणसी
जानकारी अनुसार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 15 लोगों का समूह शनिवार को वाराणसी पहुंचा। वाराणसी में उनको श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के अलावा पिंडदान भी करना था। टीम के सभी सदस्य शनिवार को वाराणसी में भ्रमण और दर्शन पूजन किए। रविवार को वाराणसी के केदारघाट पर पिंडदान करने के लिए सभी लोग पहुंचे। इस दौरान 21 वर्षीय सत्यमणि वेंकटेश्वर रेड्डी, 29 वर्षीय एमएम वेंकट रेड्डी, 48 वर्षीय गोपाल कृष्ण रेड्डी और 65 वर्षीय एम रब्बुल रेड्डी गंगा नदी में स्नान करने चले गए।

नहीं मानें नाविकों की बात
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौके पर मौजूद नाविकों द्वारा उन्हें गहरे पानी में न जाने की सलाह दी गई। नाविकों द्वारा यह भी कहा गया कि पानी काफी गहरा है और बाढ़ में बहाव भी अधिक है ऐसे में आगे जाने पर खतरा हो सकता है। बावजूद इसके उपरोक्त चारों लोग आगे बढ़ गए और डूबने लगे। डूब रहे लोगों को देखकर नाविकों ने तत्काल गंगा में छलांग लगा दी और गोपाल कृष्ण रेड्डी तथा एमएम रेड्डी को बचा लिया गया। जबकि सत्यमणि वेंकटेश्वर रेड्डी और एम रब्बुल रेड्डी गहरे पानी में चले गए।

पुलिस और एनडीआरएफ द्वारा की जा रही तलाश
मौके पर मौजूद नाविकों द्वारा पुलिस और एनडीआरएफ को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद थोड़ी ही देर में टीम वहां पहुंच गई और डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू हुई। काफी प्रयास के बाद भी डूबे हुए दोनों लोगों का पता नहीं चल सका। शाम तक दोनों की खोजबीन की जाती रही। नाविकों का कहना है कि बहाव अधिक होने के चलते डूबे हुए लोग काफी दूर चले गए होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+