Uttarakhand: युवाओं का आंदोलन जारी, पुलिस ने शहीद स्मारक पर बैठे युवाओं पर किया केस, उपद्रवियों के फोटो जारी

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में चल रहा युवाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांधी पार्क से उठने के बाद युवा शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं। युवाओं ने अपने साथियों को को रिहा करने की मांग की है।

Youth movement continues police case against martyr memorial photos miscreants released

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में चल रहा युवाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांधी पार्क से उठने के बाद युवा शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं। युवाओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत साथियों को रिहा करने की मांग की है। इधर देहरादून पुलिस ने शहीद स्थल पर धरना दे रहे युवाओं पर भी अब मुकदमा दर्ज किया है।

पत्थरबाजी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए कुछ युवाओं के फोटो जारी

पुलिस की और से जारी बयान में बताया गया कि बेरोजगार संघ से जुड़े कुछ युवाओं द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन द्वारा कई बार समझाने के बाद भी धरना प्रदर्शन जारी रखा गया है, जिस पर उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली नगर में धारा 188 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बीते 9 फरवरी को हुई पत्थरबाजी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए कुछ युवाओं के फोटो जारी किए हैं।

मोबाइल नम्बर 9997233033 जारी

पुलिस की और से जारी जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को गांधी पार्क राजपुर रोड पर बेरोजगार युवकों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी व्यक्तियों द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस बल पर पथराव करते हुए सरकारी व सार्वजनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। जिनके फोटो और वीडियो जारी किए गए हैं। इन फोटो और वीडियो में दिख रहे उपद्रवियो की पहचान के लिए यदि आपके पास कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को मोबाइल नम्बर 9997233033 पर व्हट्सअप के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। अन्य फोटो और वीडियो के माध्यम से भी अन्य उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।

उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने डीजीपी को पत्र लिखा

Recommended Video

    Uttarakhand Anti Copying Law के खिलाफ Dehradun में धरने पर बैठे छात्र, ये है मांग | वनइंडिया हिंदी

    उधर जेल में बंद बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत सभी 13 युवाओं की जमानत के लिए एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। मामले में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन अब मंगलवार को सुनवाई होगी। पुलिस ने विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए पांच दिन का समय मांगा था। कोर्ट ने दिया एक दिन का समय दिया है। इस बीच जेल में बंद उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने डीजीपी को पत्र लिखा है। उनसे मिलने गईं महिला वकील के जरिये भेजे पत्र में बॉबी ने पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है। बॉबी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए 8 फरवरी की रात गांधी पार्क पर धरना दे रहे युवाओं और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे बल प्रयोग का जिक्र किया गया है।

    ये है घटनाक्रम
    बता दें कि बेरोजगार संघ के बैनर तले कुछ युवा गांधी पार्क में कई दिनों से धरना दे रहे थे। 8 फरवरी की रात देर रात पुलिस ने कुछ युवाओं को बल प्रयोग कर उठा दिया। इस बीच इस पूरी कार्रवाई का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें आरोप लगा कि महिला साथियों को उठाने के लिए महिला पुलिस साथ नहीं थी और युवा साथियों के साथ भी जबरदस्ती की गई। इसके बाद 9 फरवरी को कई युवा सड़कों पर उतर आए। ​इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच संघर्ष हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पूरी कार्रवाई से पहले पत्थरबाजी का वीडियो भी वायरल हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+