World Cup 2023 Final अहमदाबाद के फाइनल मुकाबले में नजर नहीं आएंगे धोनी, खास है आज का दिन, जानिए वजह
World Cup 2023 Final क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। गुजरात के अहमदाबाद में आज भारत और आस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। हर कोई भारत को तीसरी बार विश्व कप विजेता बनते देखना चाहते हैं। ऐसे में इस समय कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को हर कोई याद कर रहा है। धोनी के लिए आज का दिन हर मायने में खास है। एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मुकाबला खेल रही है। दूसरी तरफ उनकी पत्नी साक्षी धोनी का आज जन्मदिन है। धोनी अपनी पत्नी का नैनीताल में जन्मदिन मना रहे हैं।

आज अहमदाबाद में चल रहे क्रिकेट विश्व कप फाइनल मुकाबले में देशवासियों को फिर से 2011 की तरह ऐतिहासिक जीत की उम्मीद है। 2011 में हुए विश्व कप फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के छक्के के साथ विश्व कप पर कब्जा किया था। धोनी की कप्तानी में हुए इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसे आज भी हर कोई याद कर रहा है।
कुछ ऐसी ही उम्मीद रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया को है। भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए हर कोई अहमदाबाद पहुंचकर इंडियन टीम का मनोबल बढ़ा रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद नहीं जा पाए हैं। धोनी उत्तराखंड के नैनीताल में हैं।
धोनी के लिए आज का दिन हर मायने में खास है। एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मुकाबला खेल रही है। दूसरी तरफ उनकी पत्नी साक्षी धोनी का आज जन्मदिन है। महेंद्र सिंह धोनी पूरे परिवार और दोस्तों के साथ नैनीताल में जन्मदिन मना रहे हैं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, बेटी जीवा और साक्षी नजर आ रही हैं।
महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड दौरे पर हैं। सबसे पहले धोनी परिवार के साथ अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ समय बिताया और पूजा अर्चना की। इसके बाद वे नाटाडोल पहाड़पानी में ठहरे। आज धोनी नैनीताल में प्रसादा भवन के कॉटेज में पत्नी साक्षी का जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले पूरे परिवार के साथ धोनी ने नैनीताल में बोटिंग और आसपास के पर्यटक स्थलों पर घूमकर इन पलों को कैमरे में कैद किया। धोनी सोमवार को नैनीताल से वापस लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications