उत्‍तराखंड सुरंग हादसे में फंसे हैं मजदूर, सीएम धामी बोले- मशीन इंस्टॉल हो गई है और काम शुरु चुका है

Uttarakhand: उत्‍तराखंड में पांच दिन पहले हुए सुरंग हादसे में अभी भी बड़ी संख्‍या में मजदूर फंसे हुए हैं। सुरंग में फंसे हुए 40 मजदूर को बचाने के लिए उत्‍तराखंड की धामी सरकार युद्ध स्‍तर पर प्रयास कर रही है। वहीं उत्‍तराखंड मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने गुरुवार को स्‍वयं घटना स्‍थल पर पहुंचे हुए हैं और सुरंग में फंसे हुए मजूदरों को सुरंग से सुरक्षित वापस निकालने वाली रेसक्‍यू टीम से बात की।

Uttarakhand News

मुख्‍यमंत्री धामी ने सुरंग दुर्घटनास्थल पर चल रहे बचाव अभियान को लेकर ताजा जानकारी शेयर की। जिसमें उन्‍होंने बताया कि

मशीन इंस्टॉल हो गई है और वहां काम शुरु हो गया हैं। सभी एक-दूसरे के समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, स्थिति थोड़ी कठिन है। सभी लोगों से लगातार संपर्क हो रहा है और उनके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड रेस्क्यू टीम का हौसला बढ़ाने और स्थिति का मुआयना करने पहुंचे सीएम धामी ने कहा परिस्थिति ऐसी है कि कोई भी जल्दबाजी ओर बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है वहीं अधिक देर भी फंसे हुए मजदूरों के लिए घातक हो सकती है। उन्‍होंने कहा रेस्क्यू टीम और सरकार के सामने चुनौती बहुत सावधानीपूर्वक मजदूरों की जिंदगी बचानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+