Dehradun एलिवेटेड हाईवे प्रोजेक्ट का काम शुरू,ढ़ाई हजार से ज्यादा मकानों पर पड़ेगा असर, जानिए क्या है प्लानिंग
Dehradun Elevated Highway project देहरादून में एलिवेटेड सड़क प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में डिमार्केशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। फिर 61 हजार करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड सड़क बनाने की काम शुरू होगा।
दिल्ली से देहरादून बन रहे एक्सप्रेसवे के चालू होते ही दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में पूरा होने का दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के बनने के बाद देहरादून शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जाएगा। जो कि लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है।

शहर के भीतर ट्रैफिक का मोबिलाइजेशन करने की प्लानिंग है। इसके लिए रिस्पना और बिंदाल नदी पर दो एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। हालांकि इससे देहरादून शहर के ढाई हजार से ज्यादा मकानों पर असर पड़ना तय है। रिस्पना नदी पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर का एक एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है।
- बिंदाल नदी पर बनने वाले 15 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड के चलते कारगी ग्रांट, ब्राह्मण वाला, निरंजनपुर, कमली रोड, देहरा खास, डोभाल वाला, चुक्खू मोहल्ला, विजयपुर, हाथीबड़कला जौहरी मलसीस और किशनपुर सहित डाकपत्ति वाला क्षेत्र प्रभावित होंगे।
- बिंदाल नदी पर बनने वाले हाईवे एलिवेटेड रोड हरिद्वार बाईपास से बिंदाल पुल होते हुए नदी के ऊपर पर मसूरी रोड मैक्स अस्पताल तक जाएगा।
- जिसकी जद में 943 पक्के और 560 कच्चे मकान आएंगे।
- इसके अलावा रिस्पना नदी के ऊपर बनने वाले 11 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड के चलते धर्मपुर, डालनवाला, कंडोली, झज्जरा, धोरन खास, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर इत्यादि इलाकों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
- रिस्पना पुल से बनने वाले इस एलिवेटेड रोड में 399 कच्चे और 771 पक्के मकान जद में आ रहे हैं। जिनमें से कुछ पूरी तरह से और कुछ का आंशिक अधिग्रहण किया जाएगा।
- रिस्पना नदी के ऊपर बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए 44.6421 और बिंदाल नदी के लिए 43.9151 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
- इसमें 26 मोहल्लों की भूमि शामिल है। इस भूमि पर 2619 कच्चे और पक्के मकान बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications