उत्तराखंड में UCC बिल पर सस्पेंस कब होगा दूर, अभी कितना समय बाकी? मंत्री प्रेमचंद ने बताया
Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से शुरू होना है। इस दौरान सदन के पटल पर कई अहम बिल रखे जाएंगे। लेकिन धामी सरकार ने यूसीसी बिल पर क्या निर्णय लिया है इसको लेकर जल्द ही तस्वीर साफ हो सकती है। दरअसल सीएम धामी समान नागरिक संहिता को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं। ऐसे में विधानसभा का सत्र के दौरान बड़ी खबरें आ सकती हैं।
सीएम धामी सरकार के निर्देश पर समान नागरिक संहिता बिल को लेकर गठित ड्राफ्ट कमेटी ने अभी तक रिपोर्ट नहीं सौंपी है। ऐसे में धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा है कि 5 फरवरी से आठ फरवरी तक चलने वाले विधानसभा सत्र में यूसीसी पेश होगा या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यूसीसी सीएम धामी का संकल्प
मंत्री प्रेमचंद ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर कमेटी ने ड्राफ्ट तैयार कर दिया तो उसका अध्ययन करने के बाद, उसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूसीसी लाना धामी सरकार का संकल्प है, जिसे पूरा किया जाएगा। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही कर चुके हैं कि ड्राफ्ट मिलने के तुरंत बाद विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने से संबंधित विधेयक पारित कराया जाएगा।
बता दें कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। 5 से 8 फरवरी तक चलने वाले सत्र में कई बिल पेश किए जाने हैं, लेकिन सबसे अधिक नजर यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर रहेगी। यूसीसी कमेटी की तरफ से ड्राफ्ट पेश किए जाने को को लेकर सीएम धामी ने कमेटी के 15 दिन और बढ़ा दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications