देहरादून में चल रहे कोचिंग सेंटर के क्या है हालात, वन इंडिया ने ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए की पड़ताल
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद देहरादून में भी अब अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
शहरी विकास विभाग और एमडीडीए ने ऐसे कोचिंग सेंटर के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वन इंडिया की टीम ने इस पूरे मामले की ग्राउंड रिपोर्ट की है।

देहरादून को एजुकेशन हब कहा जाता है। यहां सिविल से लेकर मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत लगभग सभी तरह की कोचिंग दी जाती है। भारत के दूर दराज क्षेत्रों से स्टूडेंट्स देहरादून आकर अपना सपना सच करने के लिए तैयारी में जुट जाते हैं।
Recommended Video
देहरादून में करनपुर, बल्लीवाला, राजपुर रोड, बल्लूपुर, धर्मपुर, बंजारावाला, देहराखास समेत कई इलाकों में सैकड़ों की संख्या में कोचिंग सेंटर है। वन इंडिया की टीम ने कई कोचिंग सेंटर के हालातों के बारे में जानकारी जुटाई। अधिकतर कोचिंग सेंटर यहां सही हालात में नजर आए।
लेकिन कुछ जगहों पर एक-एक कमरों में भी कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही बेसमेंट में भी कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी का संचालन हो रहा है। जिस पर एमडीडीए की ओर से कार्रवाई हो रही है। वन इंडिया ने सिविल की कोचिंग कर रहे कई स्टूडेंट्स से सुविधाओं को लेकर बातचीत की तो देहरादून में कोचिंग सेंटर की सुविधाओं को लेकर लगभग सभी संतुष्ट नजर आए।
देहरादून में सिविल की कोचिंग का एक लाख रुपए तक फीस ली जा रही है। जिसमें बुक्स और लाइब्रेरी का शुल्क भी उसी में शामिल है। स्टूडेंट्स का कहना है कि देहरादून में माहौल और मौसम दोनों अच्छे हैं। ये बात अलग है कि सिविल की तैयारी का उस तरह का माहौल देहरादून में नहीं है।
बिहार के रहने वाले शिवधर देहरादून से सिविल की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां से वे कोचिंग ले रहे हैं वहां सुविधाएं अच्छी हैं और उनकी एकेडमी सेकेंड फ्लोर पर हैं। साथ ही लाइब्रेरी भी सही जगह हैं।












Click it and Unblock the Notifications