उत्तरकाशी मस्जिद विवाद की महापंचायत में क्या हुआ? BJP MLA टी राजा ने CM धामी की तारीफ के साथ क्या कही बड़ी बात
Uttarkashi masjid mahapanchyat: उत्तरकाशी मस्जिद विवाद को लेकर महापंचायत में कोई बड़ा ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा को देखने और सुनने के लिए जरुर लोगों में उत्सकुता देखी गई। महापंचायत के सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
जो किसी विवाद के बिना ही निपट गई। हालांकि महापंचायत के बाद कुछ हिंदूवादी नेता ये कहते हुए नजर आए कि मस्जिद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और फिर से आंदोलन या विरोध किया जाएगा।

उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत की तलहटी में बनी मस्जिद को अवैध करार देते हुए हिंदूवादी संगठन बीते चार माह से विरोध और आंदोलन कर रहे हैं। 24 अक्टूबर को इसको लेकर बाजार बंद किया गया और रैली निकाली गई। लेकिन जब रैली को भटवाडी रोड से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया तो बवाल हो गया। इस बीच पथराव और लाठी चार्ज भी हुआ। जिसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने महापंचायत का ऐलान किया गया। इसमें स्थानीय भाजपा विधायक सुरेश चौहान और कई हिंदूवादी संगठन के नेता मंच पर पहुंचे।
लेकिन सबसे ज्यादा महापंचायत में लोगों को भाजपा के हैदराबाद के विधायक टी राजा को लेकर उत्साहित दिखे। जो कि अपने आक्रामक भाषण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उसी अंदाज में भाषण भी दिया। हालांकि किसी तरह के विवाद से बचते हुए बोलते दिखे। बीच में औवेसी को लेकर जरुर आक्रामक दिखे और बाहरी तत्वों को देवभूमि से खदेड़ने की बात भी की।
भाजपा के विधायक टी राजा ने एक तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ चाय पर चर्चा करने और नए बुलडोजर खरीदने की सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी न होती तो न जाने क्या होता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि की पवित्रता और अस्मिता को संरक्षित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। धामी सरकार द्वारा 5 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और दंगा रोधी कानून लाना एक सराहनीय कदम है। लैंड जिहाद, मजार जिहाद और थूक जिहाद जैसे दुष्कृत्य जो देवभूमि में बढ़ रहे थे, उन्हें जड़ से समाप्त करने का कार्य धामी द्वारा दृढ़तापूर्वक किया जा रहा है।
कहा कि उत्तराखंड भले ही एक छोटा राज्य है, लेकिन धामी की कार्यक्षमता और उनके द्वारा लिए गए निर्णयों ने उत्तराखंड को नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री जी, आप इसी तरह निरंतर कार्य करते रहें। सनातन संस्कृति के उत्थान हेतु आपके प्रयासों के लिए कोटि-कोटि शुभकामनाएं और बहुत जल्द उत्तराखंड में NRC और CAA लागू होगा तथा घुसपैठियों का अंत होगा। साथ ही आह्रवान किया कि हमें 25 लाख घुसपैठियों को एकजुट होकर देवभूमि उत्तराखंड से बाहर निकालना है। उन्होंने बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री महाराज का संदेश भी दिया कि वे इस मामले में हर तरह से उत्तरकाशी के लोगों के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications