औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुस्लिम वर्ग को लेकर क्या कहा
औरंगजेब की कब्र को लेकर देश भर में चल रहे विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने उत्तराखंड दौरे के दौरान अपनी राय रखी। उन्होंने औरंगजेब की कब्र को न हटाए जाने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज को औरंगजेब से खुद को नहीं जोड़ना चाहिए।
क्योंकि भारत के मुस्लिम का औरंगजेब से कोई नाता नहीं है। भारत में रहने वाला मुस्लिम पहले हिंदू ही था और इसका औरंगजेब से कोई संबंध नहीं। रामदास आठवले ने कहा इस मामले में कई लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि नागपुर में एक जगह पर हिंसक आंदोलन भी हुआ है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र को नहीं हटाया जाएगा। औरंगजेब की कब्र का संरक्षण ASI कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि संभाजी नगर में छत्रपति संभाजी का मेमोरियल बने। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले को विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
उत्तराखंड दौरे पर आए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले को बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में 9.15 लाख वृद्धजनों, विधवाओं, द्विव्यांगजनों, परित्यक्ता महिलाओं एवं किसानों को मासिक रूप में पेंशन प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.07 लाख छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने की प्रक्रिया गतिमान है।
साथ ही जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा 15 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं जिसमें 696 छात्र/छात्राओं की क्षमता के सापेक्ष 489 छात्र/छात्राऐं प्रवेशरत है तथा इनमें निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध है।बैठक में जानकारी दी गई कि बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के अन्तर्गत जनपद बागेश्वर में बालक एवं बालिकाओं हेतु 100-100 स्वीकृत क्षमता के दो छात्रावास संचालित है।
स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से जनपद टिहरी में 26 स्वीकृत क्षमता का ठक्करबाबा छात्रावास संचालित है।विभाग द्वारा 03 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित है, जिसमंे 380 छात्र/छात्रा क्षमता के सापेक्ष 255 छात्र/छात्राएं प्रवेशरत्/प्रशिक्षणरत् है।












Click it and Unblock the Notifications