Uttarakhand weather: फरवरी में भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, ये है वजह

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में मौसम में गर्मी का असर दिखने वाला है।

weather dehradun Get ready scorching heat February 15 reason effect going to be visible

उत्तराखंड में जल्द ही भीषण गर्मी दस्तक दे सकती है। मौसम के जानकार इस बात की और इशारा कर रहे हैं। कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि सुबह और रात हल्की ठंडक बनी हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में गर्मी का असर दिखने वाला है।

15 फरवरी के बाद गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा

फरवरी में भीषण गर्मी सहने के लिए तैयार हो जाइए। जिस तरह का मौसम बन रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। जानकारों का कहना है कि इस सीजन में केदारनाथ में सबसे कम बर्फबारी हुई है। ऐसे में यहां आगामी मार्च से चारों तरफ पहाड़ियां तपनी शुरू हो जाएगी जिससे ग्लेशियर की बर्फ तेजी से पिघलेगी। जो कि खतरनाक साबित हो सकता है।

इस साल गर्मी भी भीषण पड़ेगी

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-UP में सुबह शाम की ठंड, तो इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी | वनइंडिया हिंदी

    मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि क्लाइमेट तेजी के साथ बदल रहा है। इसलिए भीषण ठंड पड़ रही है। मैदान में भी पारा एक से दो डिग्री तक पहुंच जाता है। जब बारिश होती है तो दो से तीन दिन में ही एक पखवाड़े की बारिश हो जाती है। इसी तरह इस साल गर्मी भी भीषण पड़ेगी। साथ ही अगले एक माह में बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में राजस्थान और हिमालय से हवाएं आ रहीं है। ये हवाएं काफी ठंडी होती हैं इसलिए रात के समय तापमान तेजी के साथ गिर रहा है। देहरादून में भी अभी से दिन में पारा असर दिखाने लगा है। दिन रात मौसम में ठंडक है, लेकिन दिन में गर्मी साफ नजर आने लगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+