​हरिद्वार में जलभराव से हालात खराब, सीएम धामी ने संभाली कमान, किया हवाई और स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड के हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा होते ही सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के लक्सर प्रभावित इलाकों का पहले हवाई दौरा किया।

​उत्तराखंड के हरिद्वार में जलभराव से हालात खराब हो गए हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के प्रभावित इलाकों का पहले हवाई दौरा किया, उसके बाद राफ्ट से स्थलीय निरीक्षण करने भी पहुंचे हैं।

Waterlogging worsens situation in Haridwar CM puskar Dhami conducts aerial and ground inspection

उत्तराखंड के हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा होते ही सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले हरिद्वार जिले के लक्सर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सीएम धामी राफ्ट में सवार होकर स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह देहरादून आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावितों के लिए सभी जरुरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Recommended Video

    ​हरिद्वार में जलभराव से हालात खराब, सीएम धामी ने संभाली कमान, किया हवाई और स्थलीय निरीक्षण

    सीएम ने निर्देश दिए कि जल जनित रोगों से बचाव के प्रबंध भी कर लिए जाएं। सभी सचिव अपने विभागों से संबंधित कार्य योजना बनाए और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय। सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर लें। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाय।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+