VIDEO: 70 साल की दादी गंगा नहाई, देखिए पुल से कैसे जलधारा में छलांग लगाई, आराम से तैरती रही
हरिद्वार। हिंदू मजहब के अनुयायी गंगा में नहाते हैं। मान्यता हैं कि इससे पापों से छुटकारा मिलता है। लिहाजा, बच्चे से लेकर बूढ़े तक सब गंगा स्नान करना सौभाग्य समझते हैं। इन दिनों ऋषिकेश-हरिद्वार में हजारों श्रद्धालु जुटे हैं और मेला-सा लगा है। एक 70 साल की दादी ने भी गंगा में नहाने के लिए छलांग लगाई। उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

पुल से गंगा में कूदी, आराम से तैरी दादी
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वृद्धा गंगा में पुल से छलांग लगा रही है। छलांग लगाने के बाद वह जलधारा में तैरने लगती है। इस दौरान बहुत से लोगों ने उसे नहाते देखा। यह वीडियो देखकर इस पर कुछ लोगों का इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि, जहां से अच्छे-अच्छे स्टंटबाजों और तैराकों के पसीने छूट जाते हैं, वहां से ये दादी स्टंट करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वह दादी आसानी से गंगा में छलांग लगाकर तैरकर पार भी हो जाती हैं।

देखकर लोगों को हो रहा है ताज्जुब
यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों ने ट्विटर पर वीडियो के बारे में कमेंट करते हुए कहा कि, यह दादी तकरीबन 70 साल की है। स्नेह गाहल्याण नाम की यूजर ने लिखा, "इतनी उम्र में कोई मुश्किल से चल-फिर पाता है। मगर, दादी तो खुद ही पुल से कूदकर गंगा में नहाई। 70 पार की उम्र में इस तरह के स्टंट करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। इस दादी ने मुमकिन कर दिखाया।"

पुलिस भी भौचक्की रह गई
यह मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया है। खबर है कि, हरिद्वार के एसएसपी ने दादी की गंगा में जंप पर जांच बिठा दी है। हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र रावत ने कहा कि, ऐसा करना ठीक नहीं था। किसी वृद्ध के पुल से गंगा में छलांग मारना कानूनन अपराध है। हम इस मामले की जांच करेंगे। उस समय गंगा के पुल पर कौन पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था, यह पता किया जा रहा है। इस बारे में हर की पैड़ी चौकी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications