Waqf Board Act: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की कितनी हैं संपत्तियां,जानिए बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा खुलासा
Waqf Board Amendment Bill वक्फ एक्ट में संसोधन कर केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की शक्तियों को कम करने की तैयारी में है। ऐसे में अब ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि आखिर वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्तियां है।
वक्फ बोर्ड के पास इसका कोई सटीक जबाव तो नहीं है। लेकिन इसका आंकलन समय समय पर होता रहा है। हालांकि वक्फ बोर्ड ये भी दावा करता है कि उनकी कई संपत्तियों पर लोगों का कब्जा है।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड बात करें तो बोर्ड इसकी भी जांच कराने की मांग कर चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष शादाम शम्स का कहना है कि अब तक जो बोर्ड के अधिकार हैं, उसके हिसाब से कुछ भी काम कर पाना आसान नहीं है। वे कहते हैं कि अब तो लोगों ने वक्फ यानि दान करना भी बंद कर दिया है। जिसकी वजह वक्फ में फैला भ्रष्ट्राचार है।
जिसको जब समय मिला उसने लूटा। वो कहते हैं कि केंद्र को चाहिए कि ऐसा कानून बनाएं कि बोर्ड की संपत्ति का दुरुपयोग न हो। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि बोर्ड की संपत्तियों का आंकलन किया जाए तो ये 80 हजार करोड़ से अधिक की हैं। इनमें उधमसिंह नगर और हरिद्वार में सबसे ज्यादा है।
इनमें करीब 200 से ज्यादा मामले ऐसे हैं जिन पर कब्जे चल रहे हैं। इनको लेकर समय समय पर बोर्ड आरोप तय कर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कानून शक्तियां न मिलने की वजह से मामले लंबित हैं। हैरान की बात तो ये है कि सालों से इन संपत्तियों के सर्वे तक नहीं हुए।
वक्फ की संपत्ति में वो सब जमीनें शामिल हैं जहां पर मस्जिदें और कब्रिस्तान बने हुए हैं। 2022 में राज्यसभा में तत्कालीन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक लिखित जवाब में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर में वक्फ के पास कुल 7 लाख 85 हजार 934 संपत्तियां हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति यूपी में है। यूपी में वक्फ के पास कुल 2 लाख 14 हजार 707 संपत्तियां हैं। उत्तराखंड के पास 5317 संपत्तियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications