Viral video: हरिद्वार के आवासीय कॉलोनी में घुसा मगरमच्छ, मच गई अफरा-तफरी
हरिद्वार में मगरमच्छ के घुसने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
उत्तराखंड में भारी बारिश से हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर से लेकर देहात तक जलमग्न की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इस बीच कॉलोनी में मगरमच्छ के घुसने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इस तरह मगरमच्छ के हरिद्वार की कॉलोनियों में पहुंचने की खबरें लगातार वायरल हो रही हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वह हरिद्वार के ज्वालापुर का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि हरिद्वार के ज्वालापुर की एक कॉलोनी में मगरमच्छ पहुंच गया। जिससे अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
Scenes from a locality in Haridwar where a crocodile emerged from the logged water. #rain #Haridwar #Sawan #heavyrains #flooding #Uttrakhand #kanwarYatra #Flood #flooded #WaterLogging #WeatherAlert pic.twitter.com/KH6GimBRMH
— Udit (@udit333) July 11, 2023
हरिद्वार में शहर से लेकर देहात तक हर जगह जलभराव की खबरें हैं। कई जगह घरों और कॉलोनियों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में पानी के तेज बहाव में कई जानवर आवासीय कॉलोनी में तैरते हुए देखे जा रहे हैं। जिससे लोग डरे हुए हैं। हरिद्वार में मगरमच्छ के आतंक को लेकर सोशल मीडिया में लगातार खबरें प्रसारित होती रहीं है। जिसमें रूड़की, ज्वालापुर, लक्सर में कई बार मगरमच्छ के आवासीय कॉलोनी में देखे जाने का दावा किया जाता रहा है। जो कि लोगों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications