Viral video: कार से टकराई कांवड़, मामले को सांप्रदायिक रंग देने पर पुलिस ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कार से कांवड़ टकराने पर कांवड़ियों द्वारा उग्र होकर कार क्षतिग्रस्त करने का मामला आया। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने पर हरिद्वार पुलिस की ओर से खंडन जारी किया है।
सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कार से कांवड़ टकराने पर कांवड़ियों द्वारा उग्र होकर कार क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने पर हरिद्वार पुलिस की ओर से खंडन जारी किया गया है।

बीते 10 जुलाई को मंगलौर क्षेत्र में कार से कांवड़ टकराने पर कांवड़ियों द्वारा एकदम से उग्र होकर कार को क्षतिग्रस्त किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अब सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है की कार में समुदाय विशेष के (मुस्लिम) दंपत्ति सवार थे और इस मामले पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करी है।
Recommended Video
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह बात पूरी तरह गलत है। जबकि इस घटना का किसी समुदाय विशेष से कोई संबंध नहीं है और क्षतिग्रस्त हुई कार के चालक स्थानीय निवासी प्रताप सिंह की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त मामले में मुकदमा दर्ज किया है और उपद्रव करने वाले ऐसे उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
एसएसपी जारी अपील में कहा गया है कि अनावश्यक भ्रामक तथ्य प्रचारित करने से बचें नहीं तो भ्रामक एवं असत्य तथ्य प्रचारित करने पर संबंधित के खिलाफ ठोस वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि अब तक दो लोग की गिरफ्तारी इस प्रकरण में की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications