Viral video: Student election चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के छलके आंसू,शरीर को लेकर मजाक बनाने पर भी हुए भावुक

डीएवी कॉलेज में महासचिव पद पर सत्यम शिवम संगठन के प्रत्याशी मनमोहन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मनमोहन सिंह वोट मांगते हुए भावुक हो गए।

Viral video dav student election candidate satyam manmohan contesting election shed tears emotional after making fun student height body

उत्तराखंड में कल छात्र संघ चुनाव के लिए एक साथ सभी डिग्री कॉलेजों में मतदान होना है। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो चुकी है। इस बीच छात्र संगठनों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। पूरे प्रदेश में सबकी नजर डीएवी कॉलेज चुनाव पर है। डीएवी कॉलेज में हर प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। छात्र संगठनों के चुनावी वायदों का भी चुनाव पर खासा असर नजर आ रहा है।

मनमोहन सिंह वोट मांगते हुए भावुक हो गए

इस बीच डीएवी कॉलेज में महासचिव पद पर सत्यम शिवम संगठन के प्रत्याशी मनमोहन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मनमोहन सिंह वोट मांगते हुए भावुक हो गए। इतना ही नहीं वे छात्रों से इस बात का जिक्र करते हुए नजर आए कि उनके कद, हल्के शरीर को देखते हुए कोई भी उन्हें मजबूत प्रत्याशी नहीं मानते थे। इतना ही नहीं मनमोहन अपने घर की आर्थिक स्थिति और पिता का साया सिर से जल्दी उठने का भी जिक्र करते हुए आंसू बहाते हुए नजर आ रहे हैं। मनमोहन का साथ दे रहे छात्र नेता उन्हें हिम्मत बांधते हुए आंसू पोछ़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो डीएवी चुनाव में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Recommended Video

    डीएवी कॉलेज में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का वीडियो हो रहा वायरल

    मां का भी वीडियो वायरल

    मनमोहन ने बताया कि वे 7 सालों से डीएवी में छात्र हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मनमोहन दूरस्थ क्षेत्र उत्तरकाशी के बड़कोट के रहने वाले हैं। वे कई साल पहले पढ़ाई करने के लिए देहरादून आए। जब वे 9वीं क्लास में थे तब ही पिता का साया सिर से उठ गया। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद वे छात्रों के लिए संघर्ष करते रहे हैें। मनमोहन ने कहा कि ये उनका आखिरी चांस है। इसलिए वे भावुक हो गए हैं। इसके साथ ही मनमोहन की मां का भी अपने बेटे के चुनाव लड़ने और घर की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए जीताने की अपील करते हुए एक अन्य वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें वो भी बड़ी भावुक होकर अपने घर की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अपने बेटे को पढ़ाई के लिए डीएवी कॉलेज भेजने की बात कर रही हैं। लेकिन बेटे की चुनाव लड़ने की जिद को देखते हुए वह भी रोते हुए चुनाव में जीताने की अपील कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+