Viral video उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो वायरल, मचा बवाल, भाजपा बोली-अपमान किया है माफी मांगे

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के वायरल वीडियो से सियासत गरमा गई है। कोटद्वार में अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के भाषण के कुछ अंश वायरल किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर वायरल वीडियो से सियासत गरमा गई है। इस बार भाजपा के निशाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आ गए हैं। बीते दिनों कोटद्वार में अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने काफी जोशीला भाषण दिया। अब भाषण के कुछ अंश सोशल मीडिया में वायरल किए जा रहे हैं।

 Viral video Congress state president karan mahra speech controversy BJP said- apologize insulting

इसमें एक हिस्से में करन माहरा गढ़वाल मंडल के लोगों का आह्रवान करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान जो बात वे कह रहे हैं ​उस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है। अब उत्तराखंड भाजपा ने उस वीडियो के अंश को भी वायरल कर ट्वीट किया है और लिखा है कि महाठगबंधन के ठग करन महारा के द्वारा गढ़वालियों का किया गया अपमान सहन नहीं करेंगे प्रदेशवासी।

पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस ने अंकिता केस को चुनावी मुद्दा बना रहा है। इसे लेकर विशेष अभियान छेड़ा गया है। कांग्रेस ने इसको लेकर बीते दिनों कोटद्वार में स्वाभिमान न्याय यात्रा निकाली गई थी। इस अवसर पर जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने संबोधित किया।

जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें माहरा कहते हुए नजर आए कि गढ़वाल क्षेत्र की बेटी की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग क्यों सो गए हैं। उनका खून पानी हो गया है। उन्होंने विश्व का उदाहरण देते हुए तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यात्रा में लोग अपने बर्तन और बच्चों के साथ सम्मिलित होंगे, ऐसी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने वीडियो वायरल होने पर कहा कि वीडियो को एडिट किया गया है। किसी ने गलत उद्देश्य से इसमें छेड़छाड़ की है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की ओर से इस मामले में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र शाह को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो अगस्त को तलब कर वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

वायरल वीडियो को लेकर भाजपा जमकर हमलावर है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी कथित स्वाभिमान यात्रा जिसके जरिये वह सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, उसके लिए उसके पास आम जन के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का टोटा पड़ गया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस जन हित के किसी भी मुद्दे पर संघर्ष करते नही दिख रही है और अंकिता भंडारी के मुद्दे पर निर्रथक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने करन माहरा के बयान को आपतिजनक, गढवाल क्षेत्र के लोगों का अपमान और स्वाभिमान यात्रा के प्रति लोगों के नकारात्मक रुख से उपजी खीज बताया।

उन्होंने कहा कि जनता हकीकत जानती है और उनके लिए अशिष्ट भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा कभी भी संयमित नही रही है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+