Uttarakhand: अल्मोड़ा में शिक्षा विभाग के अधिकारी के वायरल लेटर से गरमाई सियासत, कांग्रेस हमलावर
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के शिक्षा विभाग के अधिकारी की और से जारी किए गए एक लेटर के वायरल होने से सियासत गरमा गई है। इस वायरल लेटर में एबीवीपी की शोभायात्रा में सरकारी स्कूल के छात्रों को शामिल करने को कहा गया।

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के शिक्षा विभाग के अधिकारी की और से जारी किए गए एक लेटर के वायरल होने से सियासत गरमा गई है। इस वायरल लेटर में एबीवीपी की शोभायात्रा में सरकारी स्कूल के छात्रों को शामिल करने को कहा गया। जिस पर विपक्ष हमलावर है।
एबीवीपी के सम्मेलन में शिरकत कराने के दिए निर्देश
अल्मोड़ा जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी सत्यनारायण का एक लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्र में प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण ने नगर क्षेत्र के सात कालेजों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी करते हुए कहा था कि वो अपने स्कूल के 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को एबीवीपी के 'छात्र गर्जना' सम्मेलन में शिरकत कराएं। इस पत्र के सोशल मीडिया में वायरल होते ही कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने सरकारी विभाग के एक निजी संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। इस बीच अल्मोड़ा में हेमलता भट्ट को सीईओ का चार्ज सौंपा गया है। जिसके बाद से सत्यनारायण बाध्य प्रतिक्षा में हैंं।
कांग्रेस हमलावर
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा हे कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की ये इंतिहा है। सरकारी आदेश जो अल्मोड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है और कई राजकीय कॉलेजेज के प्रधानाचार्यों को दिया गया है और उनसे कहा गया है कि एबीवीपी मतलब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सम्मेलन में आप अपने छात्रों को लेकर के जाएं और यह निर्देश के तौर पर दिया गया है, ताकि नकल विरोधी जो कानून बनाया गया है उसके लिए तालियां पीटी जा सकें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications