विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपये रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, परमिट के बदले मांगी घूस

उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर को 70 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि अधिभार का परमिट जारी करने के एवज में जिला आबकारी अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस आरोपी के दफ्तर और घर में छापेमारी कर जरूरी दस्तावेज खंगाल रही है।

Vigilance arrested District Excise Officer with bribe of Rs 70 thousand demanded exchange of permit

विजिलेंस से मिली जनाकारी के मुताबिक जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर के खिलाफ लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। आरोप है कि अधिभार यानी शराब उठाने के परमिट को लेकर आबकारी अधिकारी ठेकेदारों को अक्सर टालमटोल कर रहा था। इसी पर मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस आरोपी के आवास और घर पर छापेमारी कर रही है।

ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को विजिलेंस की टीम ने 70 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वह बकाया अधिभार की आड़ में किसी ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। कहा जा रहा था कि इसके बिना शराब के उठान का परमिट जारी नहीं किया जाएगा। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और जिला आबकारी अधिकारी को दबोच लिया।

इससे कुछ दिन पहले ही विजिलेंस देहरादून ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे को घूस लेते गिरफ्तार किया था। विजिलेंस के सूत्रों के मुताबिक अधिभार जमा कराने में रियायत देने और शराब के उठान की मंजूरी देने के एवज में ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसके बिना ठेकेदार को मंजूरी न देने की बात समाने आ रही थी।

ठेकेदार को घूस देना मंजूर नहीं था। लिहाजा, विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई गई। विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद शिकायत को सही पाते हुए ट्रैप टीम गठित की। मंगलवार दोपहर बाद जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा को घूस की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+